फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In view of elections, keep vigil on Punjab and Rajasthan border adjoining the district: SP

चुनाव के मद्देनजर जिले के साथ लगती पंजाब एवं राजस्थान सीमा बरतें चौकसी : एसपी

Mon, 19 Aug 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
In view of elections, keep vigil on Punjab and Rajasthan border adjoining the district: SP
थाना प्रभारियों के साथ बैठक करतीं पुलिस अ​धीक्षक दीप्ति गर्ग।   स्रोत : पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर डबवाली की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने रविवार को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से करवाना पुलिस का दायित्व है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि डबवाली पुलिस जिले के साथ लगती पंजाब एवं राजस्थान की सीमाओं पर पूरी चौकसी बरतें। नियमित नाकों के अलावा संयुक्त नाकाबंदी कर वाहनों तथा व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। आदतन अपराधियों की हिस्ट्री खंगाले और दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें।
एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों से पूछताछ करके उन पर निगरानी रखने, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि वाहनों की विशेष चेकिंग की जाए। बिना कागजात वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को हर हाल में सलाखों के पीछे डालने का काम करें। एसपी ने कहा कि थाना में कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो उसकी पूरी समस्या को सुने और उसे न्याय देने का काम करें। थाने में आने वाले के साथ अच्छा व्यवहार करें। महिला विरुद्ध अपराध में आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर अभियोग का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय किशोरी लाल, उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार व जिला के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सुरक्षा अभिकर्ता सहित शिकायत शाखा प्रभारी प्रगट सिंह, हेड क्लर्क प्रगट सिंह, प्रभारी सुरक्षा शाखा सुभाष चन्द्र, प्रवाचक मनोहर लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed