फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the next year, 1000 e-libraries will be opened in big villages of the state: CM

अगले वर्ष में प्रदेश के बड़े गांवों में खोली जाएंगी 1000 ई-लाइब्रेरी : सीएम

Sun, 14 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
In the next year, 1000 e-libraries will be opened in big villages of the state: CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव अबूबशहर की बेटी प्रतिज्ञा और प्रियंका के लिए आज का दिन स्मरणीय बन गया, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत इन बेटियों को जन्मदिन पर आशीर्वाद व शगुन देकर की। मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अगले वर्ष में प्रदेश के बड़े गांवों में 1000 ई-लाइब्रेरी खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मिशन मेरिट के कारण प्रदेश में पढ़ाई का ऐसा वातावरण बना है, जिससे अब युवा शिक्षा को पहले से अधिक महत्व दे रहे हैं। सरकार के पास गांवों में लाइब्रेरी बनाने की इतनी अधिक मांग आ रही है, इसलिए पहले चरण में बड़े गांवों लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बणी गांव से कालांवाली तक आज से शुरू होगी बस सुविधा
एक नागरिक ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुरोध करते हुए कहा कि गांववासियों के लिए बणी गांव से कालांवाली तक बस की सुविधा शुरू करवाई जाए। मुख्यमंत्री ने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए और घोषणा की कि सोमवार से ही बणी गांव से कालांवाली तक बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन संबंधी मामले में जांच के दिए निर्देश
एक युवक ने अहमदपुर दारेवाला में जोहड़ व शामलात भूमि पर जबरन कब्जा करने के शिकायत रखी। मुख्यमंत्री ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। यदि कब्जा पाया जाता है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जमीन संबंधी एक अन्य मामले की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि सात दिन में मामले की समुचित कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें और शिकायतकर्ता को जमीन का कब्जा दिलवाएं।

गुसाईंआना गांव की कॉलेज संबंधी मांग मंजूर
गुसाईंआना गांव के नागरिक ने गांव कॉलेज खोलने की मांग रखी। इस मांग को मंजूर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर 20 किलोमीटर में कॉलेज खोलने की योजना बना रखी है। इसके तहत इस गांव से सिरसा के बीच अध्ययन करवा कर जहां उचित होगा, वहां कॉलेज खोला जाएगा।

मिकाडा के तहत सब्सिडी जारी करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए
एक नागरिक ने शिकायत रखते हुए कहा कि उसने मिकाडा के तहत सूक्ष्म सिंचाई योजना को अपनाया है, लेकिन सब्सिडी की केवल पहली किस्त दी गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि चूंकि निर्धारित मानदंड अनुसार एक निर्धारित राशि जारी करने के लिए लाभार्थियों की संख्या अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक प्रणाली विकसित की जाए और समय सीमा निर्धारित की जाए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारुखेड़ा गांव में खेल सुविधाएं मुहैया करवाने को मंजूरी देते हुए कहा कि क्रिकेट के लिए एक ग्राउंड बनाया जाएगा और चारदीवारी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।




हर नागरिक को उनके जन्म दिवस पर जाएगा शुभकामनाओं का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास परिवार पहचान पत्र के माध्यम से प्रदेश की पौने 3 करोड़ जनता का डाटा उपलब्ध है। सरकार ने योजना बनाई है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को उनके जन्म दिवस पर सरकार की ओर से सम्मान स्वरूप एक शुभकामनाओं का संदेश जाएगा। संदेश पाकर नागरिक उत्साहित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed