फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the first survey of out of school, only 300 children out of 1649 remained

आउट ऑफ स्कूल के पहले सर्वे में 1649 में से अब बचे केवल 300 बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
In the first survey of out of school, only 300 children out of 1649 remained
शिक्षा वलिंटियर के लिए दस्तावेज जमा करवाते वलिंटियर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिला में आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन के लिए सत्र 2021-22 के लिए स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जिले में 66 ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने थे। वहीं जिले के स्कूलों से दूर रहे बच्चों के रिकॉर्ड को लेकर शिक्षा विभाग अपने ही सर्वे में उलझ गया है। विभाग की ओर से पहले किए गए सर्वे में 1649 बच्चे ऐसे पाए गए थे जो स्कूल नहीं जा रहे थे। जबकि अगस्त माह में किए सर्वे में उनकी संख्या कम होकर केवल 300 तक ही रह गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने आउट ऑफ स्कूल को लेकर बीते फरवरी माह सर्वे में 1649 बच्चों का डाटा खंड स्तर पर जुटाया था। उनमें से 82 प्रतिशत बच्चे अगस्त सर्वे रिपोर्ट में गायब है। विभाग मान रहा है कि प्रवासी मजदूर होने के कारण परिवार पलायन कर गया है। ये बच्चे किसी दूसरे जिले में चले गए होंगे। इसलिए अगस्त सर्वे के दौरान बच्चे नहीं मिल रहे है। सर्वे के बाद बच्चों की संख्या के अनुसार 66 ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है। यह सेंटर एनजीओ के सहयोग से चलाए जाएंगे। 66 वालंटियरों के लिए अब तक 400 से अधिक सदस्यों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा विभाग द्वारा सात खंडों में 4 से 14 साल के 1918 ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को स्पोर्ट किया गया था, जिसमें से 7 से 14 वर्ष की आयु के 1649 बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खंड फरवरी माह सर्वे के आंकडे़ अगस्त माह सर्वे के आंकडे़
- बडागुढ़ा 164 25
- सिरसा 365 75
- रानियां 200 25
- चोपटा 270 0
- ऐलनाबाद 212 50
- डबवाली 280 25
- ओढ़ा 427 100
बीते फरवरी माह सर्वे के दौरान 1649 बच्चों को स्पोर्ट किया गया था। लेकिन प्रवासी मजदूर बच्चों के साथ पलायन कर गए हैं। मुख्यालय को पत्र लिख रिकॉर्ड में दर्ज बच्चों के इलावा अन्य बच्चों को आउट ऑफ स्कूल में लेने की अनुमति की प्रक्रिया चल रही है।
-बूटा राम, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed