{"_id":"68890c8c7d8100176e057fbd","slug":"in-the-fifth-phase-of-the-campaign-21-pots-and-31-new-plants-were-planted-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141657-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अभियान के पांचवें चरण में 21 गमले और 31 नए पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अभियान के पांचवें चरण में 21 गमले और 31 नए पौधे लगाए
विज्ञापन
पोधे वितरित करते हुए संस्था के सदस्य।
डबवाली। पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी की दिशा में कदम उठाते हुए सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब इंडिया ने पेड़-पौधा बैंक अभियान का पांचवां चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस चरण के तहत भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन के परिसर में 21 गमले और 31 नए पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर, क्लब के प्रमुख डॉ. बीरचंद गुप्ता ने पौधों के गहरे महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी समझाया कि कैसे ये हरे-भरे साथी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हुए धरती के साथ हमारे संबंध को मजबूत करते हैं। डॉ. गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों से पौधों की देखभाल करने और उन्हें अपने परिवार के सदस्य तथा मित्र के सामान मानने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ों पौधे उन लोगों को भेंट किए जा चुके हैं, जिन्होंने उनकी अच्छी देखभाल करने का दृढ़ संकल्प लिया है। कॉलेज की प्रिंसिपल, डॉ. पूनम गुप्ता ने वरच्युस क्लब की इस सराहनीय पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने हरियाली तीज और सावन के पवित्र महीने के इस शुभ संयोग का भी जिक्र किया, जो हमें प्रकृति के और करीब लाता है। डॉ. पूनम ने विशेष रूप से यह बात रेखांकित की कि बेटियों के हाथ में पेड़-पौधे सुरक्षित रहेंगे क्योंकि बेटियां स्वयं रचयिता हैं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में क्लब कोऑर्डिनेटर संजीव शाद, प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य वेद कालडा, परमजीत कोचर, जितेंद्र शर्मा, प्रधान हरदेव गोरखी, ज्ञानी ज्ञान सिंह और कॉलेज स्टाफ में डाॅ. कमलेश यादव, डाॅ. सुमन छाबड़ा, डाॅ. स्मिता सेतिया, डाॅ. अंजु बाला, सरोज बाला, संतोष, अनुषा एवं संजीव गर्ग उपस्थित रहे।