फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the case of woman's death in Bahia village, the villagers gheraoed the SP office for three hours.

बाहिया गांव में महिला की मौत मामले में ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया तीन घंटे धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the case of woman's death in Bahia village, the villagers gheraoed the SP office for three hours.
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के समक्ष बैठे परिजन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। रानियां के गांव बाहिया में 30 जुलाई को महिला की मौत मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण मृतक महिला के परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव कर तीन घंटे धरना दिया। एसपी से मिलने पहुंची पांच सदस्य कमेटी ने महिला के पति की कॉल डिटेल और उनके बच्चों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद एसपी डॉ. अर्पित जैन ने डीएसपी संजय सिंह को जांच सौंपी और एक सप्ताह में मामले का हल करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान एसपी कार्यालय के समक्ष भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के बरनाला रोड स्थित बाबा भूमण शाह चौक पर महिला के परिजन, बाजेकां गांव के ग्रामीण, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड समाज सुधार समिति, जनवादी महिला समिति, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, हरियाणा वाल्मीकि समाज के सदस्य एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसपी कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद एसपी ने प्रदर्शनकारियों की पांच सदस्यों की कमेटी को कार्यालय में बुलाया और समस्या सुनी। बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों ने मृतक महिला के पति की कॉल डिटेल, गोशाला के प्रधान से बातचीत और बच्चों के बयान के आधार पर आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग उठाई। जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच डीएसपी संजय सिंह को सौंप दी और एक सप्ताह में मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे धरना देने के बाद प्रदर्शनकारी अधिकारियों के आश्वासन पर वापस लौट गए।
विज्ञापन

यह था मामला
मृतक महिला के भाई संदीप, राजेश, सतबीर ने आरोप लगाया कि उनकी बहन रजनी की करीब सात वर्ष पहले बाहिया गांव के विपिन के साथ शादी हुई थी। जिसके बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते रहे। मृतक महिला के भाई ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई को उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और अपने आप को बचाने के लिए वह गोशाला में सेवा करने के लिए चले गए। हत्या के बाद आरोपियों ने उस पर स्प्रे डाल दिया। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या करने के लिए उकसाने की धारा लगा मामला दर्ज कर लिया और पति को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सास ससुर को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह पहले भी कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण अब वह मजबूर होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed