फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In one year, 511 drug smugglers were caught and sent to jail, drugs worth crores of rupees recovered.

Sirsa News: एक साल में 511 नशा तस्करों को पकड़कर भेजा जेल, करोड़ाें रुपये के नशे के पदार्थ बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
In one year, 511 drug smugglers were caught and sent to jail, drugs worth crores of rupees recovered.
सिरसा। जिला पुलिस ने वर्ष 2023 में गैर कानूनी धंधा करने वालों व अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान की रिपोर्ट सार्वजनिक की। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि वर्ष 2023 की अब तक की अवधि के दौरान मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 300 अभियोग दर्ज किए गए है। इस दौरान पुलिस ने 511 नशा तस्करों को पकड़कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तस्करों के कब्जे से 33 किलो 573 ग्राम अफीम, 3 किलो 600 ग्राम हेरोइन, 1374 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त तथा 8375 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी, लूट, डकैती, छीना झपटी, वाहन चोरी, पशु चोरी व गृहभेदन जैसे आपराधिक वारदातों का खुलासा करते हुए 248 मामले सुलझा कर कुल एक करोड़ 70 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है। शस्त्र अधिनियम के तहत 50 अभियोग दर्ज कर 42 पिस्तौल व 124 कारतूस बरामद कर 77 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा है। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 266 अभियोग दर्ज कर 352 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनके कब्जे से 22863 बोतल देसी शराब, 6180 लीटर लाहन, 1600 बोतल अवैध शराब तथा 248 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 105 अभियोग दर्ज कर 316 लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 27 लाख 8 हजार की जुआ व सट्टा राशि बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सात आपराधिक गैंग का पर्दाफाश कर उनके 25 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में 30 आपराधिक वारदात का खुलासा करते हुए उनकी निशानदेही पर 6 लाख 81 हजार रुपये की चोरीशुद्धा संपत्ति बरामद की गई है। छह इनामी सहित कुल 362 वांछित को गिरफ्तार कर अदालतों में पेश कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------------------------------
पुलिस की ओर से आपराधिक वारदात को रोकने और सुलझाने को लेकर मेहनत की जा रही है। इसके साथ ही नशे के खात्मे को लेकर समाज और युवाओं के साथ मिलकर मुहिम चलाए हुए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले रहे हैं। -विक्रांत भूषण, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed