{"_id":"6984e0083f7d3e22e60d6f11","slug":"in-foreign-sending-fraud-woman-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152535-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: `26 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: `26 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार
Thu, 05 Feb 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिरसा: पुलिस की हिरासत में आरोपी माया देवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। यूके का वीजा लगवाने के नाम पर 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने आरोपी माया देवी गांव सुखेरा खेड़ा सिरसा को बुधवार को गिरफ्तार किया। वह मुख्य आरोपी राजन की मां है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गांव मौजू की ढाणी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह परिवार सहित विदेश जाने का इच्छुक था। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सुखेरा खेड़ा निवासी राजन से हुई। राजन ने दावा किया कि उसका भाई अमनदीप और सचिन यूके में रहते हैं। वह उन्हें परिवार सहित वर्क परमिट वीजा पर यूके भिजवा सकता है। राजन ने पूरा प्रोसेस बताते हुए 32 लाख रुपये की डिमांड की। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर जल्द वीजा लगवाने का आश्वासन दिया।
झांसे में आकर उसने चेक से 5 लाख रुपये और बाद में विभिन्न किस्तों में कुल 26 लाख 19 हजार 200 रुपये अमनदीप और उसके परिवार के सदस्यों को दिए। आरोपियों ने लगातार काम जल्द होने का भरोसा दिलाया, लेकिन जब वे बहाने बनाए लग गए तो उसे लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।