{"_id":"68092c4bea654b32af0d91a4","slug":"illegal-stock-of-mustard-caught-in-rice-mill-fined-65-thousand-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136790-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राइस मिल में सरसों का अवैध स्टॉक पकड़ा, 65 हजार का ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राइस मिल में सरसों का अवैध स्टॉक पकड़ा, 65 हजार का ठोका जुर्माना
Wed, 23 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
राइस मिल में स्टॉक की जांच करने के लिए पहुंची सीएम फ्लाइंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली के गांव सावंतखेड़ा स्थित श्री राइस मिल पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिल परिसर में बड़ी मात्रा में सरसों का अवैध रूप से संग्रहित स्टॉक बरामद किया गया। करीब 10 घंटे तक चली जांच के बाद टीम ने मिल मालिक पर 65,268 रुपये का जुर्माना लगाया।
इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग के सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और डबवाली मार्केट कमेटी के सचिव शिव कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि मिल में बिना मार्केट कमेटी फीस अदा किए 731.30 क्विंटल सरसों का स्टॉक जमा था।
जांच में सामने आया कि मिल मालिक की श्री ब्रदर्स नामक आढ़त की दुकान का सरसों स्टॉक मिल परिसर में रखा गया था, जो नियमों के विरुद्ध है।