फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Illegal constructions in front of houses in Sector-20 Part-2 were demolished

Sirsa News: सेक्टर-20 पार्ट-2 में घरों के आगे बने अवैध निर्माण ढहाए, नोटिस के बाद भी नहीं हटाए कब्जे तो प्रशासन ने चलाई जेसीबी

Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal constructions in front of houses in Sector-20 Part-2 were demolished
सिरसा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को सेक्टर-20 पार्ट-2 में अवैध कब्जों के खिलाफ जेसीबी से कार्रवाई की। यह विशेष अभियान चार दिनों तक जारी रहेगा जिसमें सार्वजनिक भूमि, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और सड़कों पर किए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इनमें घरों के बाहर बनाए गए सिक्योरिटी रूम, लोहे के गेट, ग्रिल और जालियां शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शेष कब्जों को अभियान के तहत हटाया गया।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सेक्टर की मूल योजना को बहाल करना और आमजन के लिए आवागमन को सुगम बनाना है। इससे पहले सेक्टर-20 पार्ट-1 में भी इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed