{"_id":"58485b9f4f1c1bfd644495e7","slug":"ignou-admissions-without-late-fees-will-be-until-december-31-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में बिना लेट फीस 31 दिसंबर तक होंगे दाखिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू में बिना लेट फीस 31 दिसंबर तक होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। इग्नू ने अब सात दिसंबर की बजाय 31 दिसंबर तक दाखिले की तिथि कर दी है। अब चाहवान विद्यार्थी बिना लेट फीस 31 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकेंगे। राजकीय नेशनल कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र के को-ओर्डीनेटर प्रो. एचके लाल ने बताया कि इग्नू के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए सात दिसंबर तक बिना लेट फीस आवेदन करने का समय दिया गया था पर अब इसको 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 15 जनवरी तक दो सौ रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा। प्रवेश फार्म फीस ड्राफ्ट के माध्यम से ऑनलाइन भरी जा सकेगी। इसी प्रकार दाखिला फीस के लिए क्रेडिट कार्ड से डेबिट कर भरी जा सकेगी। इससे लोगों को कैश समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन