फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If we do not save greenery, clean air and water will become a dream for future generations

Sirsa News: हरियाली नहीं बचाएंगे तो भावी पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा और पानी बन जाएगा सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
If we do not save greenery, clean air and water will become a dream for future generations
जिला स्तरीय वन महोत्सव में राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला पर्यावरण को लेकर संबो​धित करते हुए। 
सिरसा। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसे गंभीर समस्याओं के समाधान की दिशा में उठाए जा रहे छोटे-छोटे कदम बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। हमें समझना होगा कि अगर हम आज हरियाली को नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा और पानी सपना बन जाएगा।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण किसी एक की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने होंगे और धरा को स्वच्छ व हरा भरा बनाना होगा। वे रविवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित 76वें जिलास्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि व उपस्थित गणमान्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में 3000 के आसपास पौधे लगाए गए। वनों को बढ़ावा देने व उनके संरक्षण की जानकारी के साथ-साथ आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए मौके पर स्टॉल लगाकर निशुल्क पौधे बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिला सिरसा को हरा भरा बनाने में सराहनीय योगदान देने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का यह आयोजन सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारी धरती मां के प्रति हमारी जिम्मेदारी और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

सुभाष बराला ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ सिर्फ एक स्लोगन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और सामाजिक आंदोलन है। इस दौरान उपायुक्त शांतनु शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, रजिस्ट्रार अशोक शर्मा, हरियाणा वन विकास निगम महाप्रबंधक रघुबीर सिंह, भाजपा नेता अमीर चंद्र मेहता, शीशपाल कंबोज आदि मौजूद रहे।


वन विभाग की योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को हरित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हम विद्यार्थियों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक कर रहे हैं, जिससे एक हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण तैयार हो सके। कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने संबोधन में वर्ष 2025-26 के दौरान वन विभाग सिरसा की ओर से चलाए जाने वाले पौधरोपण व अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। इसमें मुख्य रूप से पौधगिरी, जल शक्ति अभियान, कृषि वानिकी स्कीम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद फूलां ने भी पर्यावरण संरक्षण पर संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed