फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If traffic rules are followed, accidents will reduce by 70 percent: SP

यातायात नियमों का करें पालन तो 70 फीसदी तक हादसों में आएगी कमी : एसपी

Wed, 02 Oct 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
If traffic rules are followed, accidents will reduce by 70 percent: SP
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग। पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। देश में लाखों लोग हर साल सड़क हादसों में मौत का शिकार बन रहे हैं। आंकड़ों के हिसाब से देश में हर साल 4.5 लाख सड़क हादसे होते है। इनमें करीब 1.50 लाख लोगों की मौत हो जाती है। सड़क हादसों के मामले में भारत अग्रिम देशों में शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस जिला डबवाली की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने दी।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटना के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। यातायात नियमों का पालन हर नागरिक करें तो सड़क हादसों में 70 फीसदी तक कमी आ सकती है। इन दिनों युवाओं के बीच बाइक क्रेज बढ़ रहा है। इसलिए उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए और गति सीमा पर अंकुश रखना चाहिए। कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ड्राइवर को हमेशा लेन ड्राइविंग के नियम का पालन करना चाहिए। नशे में ड्राइविंग या तेज ड्राइविंग दुर्घटनाओं का मुख्य कारण होता है, इससे बचें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजार, चौक-चौराहों या कैंटीन में घंटों बातचीत में लोग बिता सकते हैं, लेकिन ट्रैफिक लाइट पर 2 मिनट रुकना मुश्किल लगता है। हमें इसका पालन करना चाहिए। इन सभी बातों को हर नागरिक अपने व्यवहार में लाए तो निश्चित तौर पर सड़क हादसों को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed