फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If the speed of buses is increased amidst fog, action will be taken, administration issued alert

Sirsa News: धुंध के बीच बसों की रफ्तार बढ़ाई तो होगी कार्रवाई, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Wed, 13 Dec 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
If the speed of buses is increased amidst fog, action will be taken, administration issued alert
मौसम
सिरसा। जिले में धुंध छाने लगी है। बुधवार सुबह आठ बजे तक धुंध छाई रही। ऐसा ही माहौल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी दिखा। इस कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। इससे बचने के लिए रोडवेज प्रशासन ने सभी चालकों को धुंध के समय बसें धीमी गति से चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत रोडवेज प्रशासन ने चालकों के लिए विशेष रूप से एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन


रोडवेज बस चालकों को प्रति किमी बस चलाने की दर से प्रोत्साहन मिलता है। इस कारण धुंध में भी बसों को तेज गति से चलाने की शिकायत कई बार निगम को मिली है। ओवरटेक करते समय कई बार लंबे रूट की बसों के हादसे हुए हैं। इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए रोडवेज प्रशासन ने यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

धुंध हटने पर नौ बजे से दिखी धूप
बाहरी इलाकों में मंगलवार रात दस बजे के बाद धुंध नजर आई। बुधवार सुबह भी आठ बजे तक शहरी क्षेत्र में धुंध देखने के लिए मिली। हालांकि नौ बजे के बाद धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। शाम के समय में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ाया और शाम करीब चार बजे ही धूप चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट

बुधवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था।



---------------------------------------धुंध को देखते हुए सभी बसों में फॉग लाइट लगवाई गई है। सभी चालकों को हिदायत दी गई है कि धुंध को देखते हुए वह धीमी गति से बस चलाएं। कोई ओवरटेक न करें। यदि अपने गंतव्य में कुछ देरी होती है तो होने दें। धुंध के समय में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। -
शेर सिंह, जीएम, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed