फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If I don't get justice, I will ask the President for euthanasia: Satbir Kaur

इंसाफ नहीं मिला तो राष्ट्रपति से मांगूंगी ईच्छा मृत्यु : सतबीर कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
If I don't get justice, I will ask the President for euthanasia: Satbir Kaur
सिरसा। अप्रैल माह में हुए गांव मसीतां में हुए गुरसेवक हत्याकांड के मामले में मृतक की बहन सतबीर कौर बुधवार को मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने डबवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। सतबीर कौर ने कहा कि डबवाली पुलिस लगातार इस हत्याकांड के मुख्य सरगना संजय कटारिया को गिरफ्तार करने के बजाय बचाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो वह राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगी। सतबीर कौर ने कहा कि अप्रैल माह में उनके भाई गुरसेवक को संजय कटारिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक साजिश के तहत गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

इस मामले में संजय कटारिया सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में नाम होने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया है। बार-बार वे डबवाली एसपी से लेकर आईजी रेंज हिसार, डीजीपी हरियाणा से भी मिलकर इस मामले से अवगत करवा चुकी हैं। अभी तक पुलिस की ओर से संजय कटारिया की गिरफ्तारी के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस संजय कटारिया को इस केस में बचाने में जुटी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे फिर से सबूतों के साथ डीजीपी हरियाणा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर न्याय की मांग करेंगी।
इसके बाद भी इंसाफ नहीं मिला तो वह राष्ट्रपति से मिलकर इच्छा मृत्यु की मांग करेंगी। इस मौके पर क्रप्शन फ्री इंडिया संगठन से जसकौर सिंह ने कहा कि डबवाली पुलिस इस मामले में शुरू से ही संजय कटारिया को बचाने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि इसी तरह का एक केस गांव मौजगढ़ में हुआ था, जिसमें संजय कटारिया ने करणवीर सिंह मानी को 13 सितंबर 2024 को गुरसेवक का नुकसान करने के लिए उसके मोबाइल पर दो बार कॉल कर कहा था। लेकिन करणवीर सिंह उर्फ मानी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

इस घटना के करीब 2 माह बाद मानी की हत्या हो जाती है, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि कहीं संजय कटारिया ने ही इस घटनाक्रम को अंजाम न दिया हो। इसलिए इस केस की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने संजय कटारिया की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed