{"_id":"642b42aa1334cbf65e0d6b33","slug":"husband-buys-land-on-moon-for-wife-on-25th-wedding-anniversary-in-sirsa-of-haryana-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Husband Wife Love: पति ने पत्नी को खरीद कर दी चांद पर जमीन, शादी की 25वीं सालगिरह पर दिया खास सरप्राइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Husband Wife Love: पति ने पत्नी को खरीद कर दी चांद पर जमीन, शादी की 25वीं सालगिरह पर दिया खास सरप्राइज
Tue, 04 Apr 2023 02:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह
नरेश बैनीवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चौपटा, सिरसा (हरियाणा)
नरेश बैनीवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चौपटा, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:48 AM IST
सार
हरियाणा के सिरसा में कृष्ण कुमार रुहील ने अपनी पत्नी को शादी की 25 वीं सालगिरह पर चांद-तारे तोड़ लाने का सिर्फ वादा ही नहीं किया, बल्कि चांद पर जमीन खरीद कर उसे निभाया भी।.
विज्ञापन
शादी की 25वीं सालगिरह पर पति ने पत्नी को खरीद कर दी चांद पर जमीन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के कागदाना निवासी कृष्ण कुमार रुहील ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी को ''चांद का टुकड़ा'' गिफ्ट किया है। उनका यह सपना सच होने के साथ ही लीगल भी है। दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी स्थित फर्म ''लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल'' चांद पर जमीन बेच रही है। पूरे वैध तरीके से कंपनी चांद पर जमीन खरीदने वालों को वहां की नागरिकता भी देती है। बायर्स चाहे तो भविष्य में अपनी लूनर प्रॉपर्टी बेच भी सकते हैं।.
विज्ञापन
कृष्ण कुमार रुहील ने बताया कि 3 अप्रैल को हमारी शादी की सालगिरह थी। मैं पत्नी सरिता के लिए कुछ खास करना चाहता था। हर कोई कार और ज्वेलरी जैसी चीजें गिफ्ट करता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए मैंने सरिता के लिए चांद पर जमीन खरीदी। कृष्ण कुमार ने न्यूयॉर्क शहर, यूएसए की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार रुहील की पत्नी सरिता ने कहा कि अपने पति से मिले इस तरह के खास सरप्राइज से बेहद खुश हैं। मुझे कभी भी उम्मीद नहीं थी कि वह मुझे कुछ खास गिफ्ट करेंगे। उन्होंने उपहार के रूप में मुझे चांद पर जमीन के दस्तावेज दिए। इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी हुई है।
विज्ञापन