फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Humidity and heat increase vomiting, diarrhea and fever patients, lack of water in the body

उमस और गर्मी से बढ़े उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज, शरीर में हो रही पानी की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Humidity and heat increase vomiting, diarrhea and fever patients, lack of water in the body
नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गर्मी और उसम का लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है। सिविल अस्पताल की ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार, सांस रोग, खून की कमी, लीवर में पानी की कमी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में पहले फिजिशियन से जांच करने के लिए 200 तक मरीज पहुंचते थे लेकिन यह संख्या अब बढ़कर 250 से अधिक हो चुकी है।
जिले में अब अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच रहा है। उमस के कारण अब लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में अब हर रोज एक हजार मरीजों की ओपीडी होती थी। लेकिन अब यह बढ़कर 1200 तक पहुंच गई है। जांच करवाने के लिए सुबह से ही मरीजों की नागरिक अस्पताल में लंबी कतार लगना शुरू हो जाती है। अस्पताल की ओपीडी में अब फिजिशियन के पास ही सबसे अधिक मरीज जांच करवाने के लिए कतार में लगे हुए दिखाई देते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से 2 फिजिशियन को तैनात किया गया है। जिनमें दोनों के पास 250 से अधिक मरीज जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह करें खुद का बचाव
- धूप में कम से कम बाहर निकलें।
- गर्मी में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
- जूस, नींबू पानी, शिकंजी व अन्य पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- तले और फास्ट फूड का सेवन न करें।
- पेट दर्द, सिर दर्द व अन्य किसी तरह की दिक्कत आती है डॉक्टर की सलाह लें।
वीरवार से मौसम में होगा बदला, मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञ अनुसार वीरवार को मौसम में बदलाव होगा। मानसून के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिल सकेगी। तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। बारिश के बाद किसानों को इसका काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। बारिश न होने के कारण धान, नरमे और अन्य फसलों की सिंचाई करने में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन
मौसम में बदलाव के बाद ओपीडी में पहले से मरीजों की संख्या बढ़ी है। गर्मी के कारण उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। गर्मी से बचाव करे व पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर खुद को लोग स्वस्थ रखें।
- डॉ. अमित कंबोज, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed