फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   huda person found pure water in april

हुडा निवासियों को अप्रैल से मिलेगा कैनाल का पानी

Sat, 13 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Sat, 13 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
huda person found pure water in april
 हुडा सेक्टर के निवासियों के लिए खुशखबरी है। अप्रैल माह से यहां के निवासियों को कैनाल का पानी मिलने लगेगा। इतना ही नहीं पानी की गुणवत्ता कैसी है, इसकी जांच भी अब लोग घर बैठे इंटरनेट से कर सकेंगे।
विज्ञापन


क्योंकि हुडा विभाग द्वारा इस जल घर को ऑनलाइन कि या जाएगा। सप्लाई हो रहे पानी की जांच साथ-साथ होती रहेगी और उसकी जानकारी इंटरनेट पर रहेगी। अब जल घर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पाइप लाइन डालकर आपूर्ति देने का कार्य शेष है। विभाग के एसडीई पन्नुराम ने बताया कि इस माह में पाइप लाइन के लिए टेंडर हो जाएंगे, जिसके बाद अप्रैल माह से पेयजल आपूर्ति शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब साढे़ 11 करोड़ की लागत से बने इस जलघर का निर्माण कार्य सितंबर 2014 में शुरू हुआ था। हालांकि नलकूप सिस्टम को भी ज्यों का त्यों रखा जाएगा, ताकि कभी जरूरत पड़ने पर सेक्टरों में इसकी सप्लाई दी जा सके। पानी के टैंक की क्षमता 1.60 लाख गुना 1000 किलो लीटर की, जिससे 16 दिन तक सेक्टरों में सप्लाई दी जा सकेगी। नहरी पानी के कनेक्शन के लिए प्रक्रिया प्रोसेस में जिसे शीघ्र ही हरी झंडी मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा, होती थी दिक्कत
इस जलघर से सेक्टर 20 और 19 सभी भागों में सप्लाई दी जा सकेगी। सेक्टर निवासी सुलतान सिंह बैनीवान, सूबे सिंह चाहरवाला, सुरेंद्र बैनीवाल, बंसी लाल झोरड़, सुशील बाना, भूप सिंह सहू आदि ने बताया कि नलकूप के पानी से कपड़े धोने में भी दिक्कत आती है। पीने के लिए घरों में आरओ सिस्टम लगवाए हुए जिससे पानी को पाने लायक बनाया जाता है। एक दिन भी आरओ सिस्टम खराब हो जाए तो सेहत खराब होना तय है।

अब तक नलकूपों से होती थी सप्लाई
हुडा सेक्टरों में रहने वाले लोगों को ढाई दशकों से नहरी पानी की इंतजार था। अब तक नलकूपों के पानी की सप्लाई दी जाती रही है जिसमें टीडीएस की मात्रा एक से डेढ हजार तक है। सेक्टर के लोगों ने बार-बार शासन और प्रशासन के समक्ष नहरी पानी की व्यवस्था की मांग थी जिसके बाद अब लोगों को नहरी पानी की आपूर्ति की उम्मीद बंधी है। अधिक टीडीएस होने के कारण लोगों को पीने के अलावा कपड़े धोने में भी नलकूप के पानी से परेशानी हो रही थी। इस पानी से घरों में लगी पाइपें दो साल में ही खराब हो जाती है।


500 से अधिक टीडीएस करता है नुकसान : डॉ. तलवाड़
डॉक्टर ने कहा कि पानी में टीडीएस की अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। तीन सौ तक टीडीएस की मात्रा से नुकसान नहीं होता पर पांच सौ अधिक होने पर कई प्रकार के रोग आ सकते हैं। हुडा सेक्टर में हो रही पेयजल आपूर्ति के बारे में एक से डेढ़ हजार तक टीडीएस की मात्रा की जानकारी देने पर डॉ. तलवाड़ ने कहा कि हजार से अधिक टीडीएस की मात्रा रोगों को निमंत्रण देती है। वर्षों से इतने टीडीएस वाला पानी पीने से पेट के रोग हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed