फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   house theft

बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

Fri, 25 Oct 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
house theft
क्षेत्र के गांव कुस्सर स्थित एक बंद मकान से चोर ताले तोड़कर 65 हजार रुपये की नकदी व हजारों रुपये के आभूषण चुराकर ले गए। शाम को परिजन घर लौटे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में लखविंद्र सिंह ने बताया कि वे तीन भाई हैं। उसने बताया कि उसका भाई जसविंद्र, जोकि सेना में है मां के साथ गांव में रहता है। गत दिवस जसविंद्र की पत्नी व मां खेतों में नरमा चुगाई के लिए गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान के ताले तोड़कर आलमारी में रखी करीब 65 हजार रुपये की नगदी, तीन सोने की अंगूठी, तीन सोने की मोहर, दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। शाम को जब वे घर पहुंचे तो गेट के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। पहले उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। जल्द चोरों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed