फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hooda government was of courtier, son-in-law and dealer, Chief Minister abolished all three D: Amit Shah

Haryana: अमित शाह बोले- दरबारी, दामाद व डीलर की थी हुड्डा सरकार, मुख्यमंत्री ने खत्म किए तीनों डी

Mon, 19 Jun 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Mon, 19 Jun 2023 01:31 AM IST
सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री केवल रोहतक के ही मुख्यमंत्री होते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
Hooda government was of courtier, son-in-law and dealer, Chief Minister abolished all three D: Amit Shah
गृह मंत्री को हल भेंट करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल । संवाद

विस्तार

सिरसा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में प्रस्तावित भाजपा की दस रैलियों में पहली सिरसा रैली में संबोधित करते हुए 2024 के लिए दस की दस लोकसभा सीट मांगी। उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर आतंकवाद पर लेकर घेरा।

विज्ञापन


हरियाणा में उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार के समय थ्रीडी सरकार थी। एक डी से दरबारी, दूसरे से डी से दामाद, तीसरे से डी से डीलर। उन्होंने कहा कि दामाद से समझ रहो हो ना दिल्ली वाले दामाद।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने प चलाए जा रहे महासंकल्प अभियान के तहत रविवार को सिरसा की अनाज मंडी में गौरवशाली भारत रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा के कार्यकर्ता आपसे वोट मांगने आएंगे। आप सभी दस लोकसभा सीटें नरेंद्र मोदी को देने का काम करें। जनता से समर्थन कराते हुए पूछा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हो ना, हाथ उठाकर समर्थन करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री केवल रोहतक के ही मुख्यमंत्री होते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि हुड्डा बताएं उनकी सरकार के समय कितने खाद्यान्न की खरीद होती थी।

वर्ष 2014 से 2022 तक 260 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 385 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 47 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में गए हैं। हर वर्ष छह हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे किसानों के खाते में जाते हैं।

वर्ष 2004 से 2014 तक हरियाणा को केंद्र सरकार की ओर से ग्रांट इन एड व अन्न योजना के तहत 40 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जबकि पिछले नौ वर्षों में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। 1400 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा को दिए हैं। 17 नये एनएचएआई दिए गए हैं। इसी प्रकार से कुंडली-मानेसर एक्सप्रेस वे को पूरा किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में चल रहे गठबंधन का जिक्र तक नहीं किया।


तीन दिन रोका यूक्रेन-रूस युद्ध...
अमित शाह ने कहा कि यूक्रेन व रूस के युद्ध में जब भारत के विद्यार्थी फंस गए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से अनुरोध किया। उन्होंने तीन दिन युद्ध रोकने की सहमति दी। हजारों भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित देश लाया गया। 5 मई 2019 का दिन देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने का कार्य किया था।

मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका में नजर आते हैं। मैं सिरसा पहुंचने पर हरियाणा की 2.70 करोड़ जनता की ओर से उनका अभिनंदन करता हूं। जब-जब गृह मंत्री हरियाणा में आते हैं तो उन्हें गौरव महसूस होता है। इससे पहले गृह मंत्री को गोहाना में आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से नहीं आ पाए, परंतु आज सिरसा से हरियाणा के लोगों को उन्हें सुनने का अवसर मिला है।

खिलाड़ियों, किसानों, जवानों को सम्मान..
अमित शाह ने कहा कि आज देश के लिए कोई मेडल आता है तो हर तीसरा मेडल हरियाणा के खिलाडिय़ों का होता है। देश की हर दूसरी कार का उत्पादन हरियाणा से हो रहा है। जब भी देश में संकट आता है तो हरियाणा व पंजाब के जवान अपना खून बहाकर देश की रक्षा करते हैं। यहां के किसान देश के अन्न भंडार को भरने का काम करते हैं। महाभारत के युद्घ के समय अर्जुन ने गीता का संदेश दिया था। ऐसी धरती पर आकर वे स्वयं को धन्य महसूस करते हैं।

राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि कोविड के समय राहुल बाबा कहते थे कि यह मोदी का टीका है मत लगवाना। लोगों ने उनकी नहीं मानी। हमने 130 करोड़ लोगों को दोनों टीके लगवाए। एक रात को जाकर राहुल बाबा भी चुपके से टीका लगवा आए। जब हमने धारा 370 हटवाई तो राहुल कहते थे खून की नदिया बह जाएंगी। मैं पूछता हूं एक कंकर भी चला क्या?

केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले आतंकवादी हमले करते थे। हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद पाकिस्तान ने अपनी पुरानी आदत के हिसाब से उरी तथा पुलवामा में हमला किया। नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार ने 10 दिन में उनको सर्जिकल स्ट्राइक कर करारा जवाब देने का काम किया।

इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, भाजपा नेता गोविंद कांडा , भाजपा के हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, सांसद सुनीता दुग्गल मौजूद रहे।


कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घपले किए
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 9 साल पहले का भारत याद करिए,12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी ने किये थे। इन 9 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से शासन किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से अब तक राज्य को 5.22 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed