फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Honeypreet and Dera chief Ram Rahim inquired about the well being of the followers.

Sirsa News: हनीप्रीत और डेरा प्रमुख राम रहीम ने जाना अनुयायियों का हालचाल जाना

Fri, 31 Jan 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet and Dera chief Ram Rahim inquired about the well being of the followers.
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने शुक्रवार को डेरे में मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ डेरे का भ्रमण किया। डेरे के अंदर वह 10 से 15 मिनट तक घूमे। इस दौरान डेरा प्रमुख ने वहां पर रहने वाले अनुयायियों और कार सेवकों का हालचाल जाना। दोपहर के समय उन्होंने मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ अंदर की व्यवस्था को देखा और लोगों से रूबरू हुए। जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख से रूबरू होने के बाद अनुयायियों ने अपने आप को धन्य माना। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि वह उनसे मिल पाएंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार 2 फरवरी को नामदान का कार्यक्रम भी हो सकता है। डेरा प्रमुख ऑन लाइन आकर लोगों को नामदान देंगे, क्योंकि साढ़े साल साल से सिरसा डेरे में कोई भी नामदान की प्रक्रिया नहीं हुई है।
विज्ञापन


डेरे में 10 जोड़ों के हुए विवाह
जानकारी के अनुसार डेरे के अंदर विवाह कार्यक्रम भी डेरे में सादगी से करवाया गया। वीरवार को 15 से ज्यादा जोड़ों का विवाह करवाए गए थे और शुक्रवार को भी कई जोड़ों के विवाह करवाए गए । जानकारी के अनुसार 10 जोड़ो के विवाह करवाए गए है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि डेरे में एक बार फिर से सभी रस्में डेरा प्रमुख के आने के बाद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पुन: सक्रियता बढ़ाने में जुटा डेरा प्रबंधन
चार दिन होते होते डेरे में डेरे की गतिविधियां सक्रिय हो चुकी है। डेरे में पूर्व की तरह कार्यक्रमों का आयोजन होने लगा है। विवाह कार्यक्रम, नाम दान, सत्संग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में अनुयायियों को साधने के लिए एक बार से तेजी से सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में आगामी कुछ दिनों में कुछ ओर गतिविधियां भी गुपचुप तरीके से डेरे में देखने को मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed