{"_id":"6514715d5f8102f87d07e397","slug":"home-guard-jawan-along-with-two-associates-kidnapped-two-youths-police-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-6973-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: होमगार्ड के जवान ने दो साथियों के साथ मिलकर दो युवकों का किया अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: होमगार्ड के जवान ने दो साथियों के साथ मिलकर दो युवकों का किया अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 27 Sep 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा की एक पुलिस चौकी में तैनात एक होमगार्ड के जवान सहित तीन युवकों पर छीना झपटी, अपहरण के आरोप में बुधवार को सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने होमगार्ड के जवान को मामले में काबू कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप सिंह निवासी झिड़ी ने आरोप लगाया कि वह सिरसा में एक रेस्टोरेंट में काम करता है। 22 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्त गुरमीत सिंह निवासी थिराज के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में सरदूलगढ़ रोड पर स्थित गांव फरवाई के पेट्रोल पंप के पास लघुशंका के लिए रुके थे। इस दौरान झाड़ियों में पहले से बैठे तीन युवक आए और आते ही उन दोनों को दबोच लिया।
आरोपी दोनों को कुछ दूरी पर बने हुए एक कमरे में ले गए। यहां पर उनका पर्स व मोबाइल छीन लिया। तीनों युवकों में से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। उनके पास दो बाइक थी लेकिन दोनों बिना नंबर प्लेट की थी। तीनों युवकों ने गुरदीप के पर्स में रखे हुए पांच हजार रुपये तथा गुरमीत सिंह के पर्स में रखे हुए 2500 रुपये निकाल लिए। उन्होंने कहा कि अब 10 हजार रुपये और दो तभी छोड़ेंगे। उक्त युवकों ने कहा कि वह उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाएंगे। जिसके डर से गुरदीप सिंह ने एक आरोपी के मोबाइल पर ऑनलाइन पांच हजार रुपये गूगल पे कर दिए। उसके बाद उन्हें बाइक से मोरीवाला की ओर करीब दो किमी दूर छोड़ दिया। वहां से दोनों आए और इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में कुलविंद्र सिंह निवासी मुसाहिबवाला, मंजीत सिंह निवासी बेगू व दीपक कुमार निवासी कंगनपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इनमें से एक आरोपी कुलविंद्र सिंह होमगार्ड का जवान है। पुलिस ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया है।