फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Holidays for students up to class 12th till 31st May

Sirsa News: कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों की 31 मई तक छुट्टियां

Wed, 22 May 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Holidays for students up to class 12th till 31st May
उपायुक्त आरके सिंह
सिरसा। भीषण गर्मी के मद्देनजर उपायुक्त आरके सिंह ने जिले के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में बाल वाटिका से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां घोषित की हैं लेकिन सभी शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारी नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित होंगे। यह आदेश 31 मई तक लागू रहेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारी दृढ़ता से आदेश का पालन कराएंगे। स्कूल प्रबंधक सभी विद्यार्थियों को छुट्टियों के दिनों का गृहकार्य दिलवाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने आमजन से आह्वान किया कि गर्मी में अपना सिर ढककर रखें। कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। नंगे पांव बाहर न निकलें। काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम अवश्य लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड के सेवन से परहेज करें। ताजे फल, सलाद और घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे के बीच धूप में न जाएं।
विज्ञापन

यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को अवश्य दिखाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed