फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hockey state games

Sirsa News: स्कूली हॉकी स्टेट गेम्स में हिसार की टीमों का दबदबा

Sat, 19 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
hockey state games
 हॉकी की विजेता टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जीवन नगर स्थित एसपीएस हॉकी स्टेडियम में चल रही 59वीं लड़कियों की हरियाणा स्कूली स्टेट गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता में हिसार की टीमों ने तीनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया जबकि अंडर-14 में मेजबान सिरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग में हिसार प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय, सोनीपत तृतीय और रेवाड़ी चतुर्थ स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 में हिसार प्रथम, सोनीपत द्वितीय, कुरुक्षेत्र तृतीय और फतेहाबाद की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। अंडर-14 वर्ग में हिसार ने पहला, अंबाला ने दूसरा, सिरसा ने तीसरा और पानीपत ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार : समापन समारोह में ओलंपियन दीदार सिंह, गुरचरन सिंह और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) केवल कंबोज व सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबंस सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 18 हजार रुपये, द्वितीय को 12 हजार और तृतीय स्थान वाली टीम को 9 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed