फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heroin smugglers kidnapped a young man and beat him for an hour

Sirsa News: हेरोइन तस्करों ने किया युवक का अपहरण, एक घंटे तक पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Heroin smugglers kidnapped a young man and beat him for an hour
घायल हालत में पीड़ित गोबिंद। 
अपहरण कर उसे घग्गर नदी किनारे खंडहर में ले गए और एक घंटे तक उसे बेरहमी से पीटते रहे। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो अपहरणकर्ता भाग गए। घायल युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन गांव खैरेकां निवासी गोबिंद ने बताया कि सोमवार को वह खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव में पुलिस की गाड़ी आ गई। पुलिस की गाड़ी को देखकर सात-आठ युवक भाग गए। गाेबिंद का कहना है कि उक्त युवक हेरोइन तस्करी करते हैं। कुछ देर बाद वह अपने घर गया तो उक्त सभी युवक उसके घर आए और कहने लगे कि हमने भागते समय एक लिफाफा फेंका था, जिसमें हमारा सामान था।
विज्ञापन


हमें पता चला है कि लिफाफा तुमने उठाया था। गोबिंद का कहना है कि उसके इन्कार करने पर उक्त सभी युवक उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और घग्गर नदी किनारे एक खंडहर में ले गए। यहां उसे एक घंटे तक पीटते रहे। गांव के एक शख्स ने उसके परिजनों को सूचना दी कि गोबिंद को कुछ युवक उठाकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो सभी युवक भाग गए। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि घायल का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed