{"_id":"6712bab49cc1c247c0005ae9","slug":"heavy-shopping-in-the-markets-regarding-karva-chauth-police-teams-remained-ready-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127281-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी, पुलिस की टीमें रहीं मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी, पुलिस की टीमें रहीं मुस्तैद
Sat, 19 Oct 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। करवाचौथ को लेकर महिलाएं पूरा दिन बाजारों में खरीदारी करती नजर आईं। इस दौरान महिलाओं में सूट से लेकर चूड़ियां खरीदने और हाथों पर मेहंदी लगवाने को लेकर काफी उत्साह नजर आया। वहीं पुलिस भी बाजार में मुस्तैद रही।
करवाचौथ पर दुकानदारों ने विशेष छूट के बोर्ड लगाए हुए थे। जो महिलाओं को लुभा रहे थे। शहर के रोडी बाजार से लेकर मीनाबाजार, सदर बाजार, फैशन कैंप वाली गली आदि में भीड़ नजर आई।
महिलाएं करवाचौथ के व्रत को रखने से पूर्व अपने पतियों के लिए विशेष तैयारियां कर रही हैं। महिलाएं सोलह शृंगार की सामग्री के अलावा पूजा की सामग्री खरीदती भी नजर आईं। दुकानदारों की ओर से करवाचौथ पर कपड़ों पर 50 से 90 फीसदी और पार्लरों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
मेहंदी लगवाने के लिए करना पड़ा इंतजार
करवाचौथ के व्रत के लिए महिलाएं विशेष रूप से मेहंदी लगवाने में व्यस्त रहीं। बाजारों में दुकानों के बाहर मेहंदी लगाने वाली विशेष स्टॉल लगी हुई थी। यहां पर महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए इंतजार भी करना पड़ा। वहीं, मेहंदी लगाने वालों ने भी करवाचौथ पर मेहंदी लगाने के लिए दाम बढ़ा दिए। एक हाथ पर 100 रुपये से 200 रुपये तक मेहंदी लगाने के वसूल रहे थे।
पुलिस प्रशासन ने बनाई व्यवस्था
शहर के मुख्य बाजारों में नगर परिषद प्रशासन और पुलिस प्रशासन शुक्रवार को व्यवस्था बनाता हुआ नजर आया। विशेष रूप से महिला पुलिस बाजारों में चक्कर लगा रही थी। ताकि महिलाओं के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। वहीं, बाजारों में अतिक्रमण के कारण जाम न लगे। इसको लेकर नगर परिषद की टीम भी बाजारों में मुस्तैद रही। कर्मचारियों की ओर से व्यापारियों को जागरूक किया गया कि वह अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने से व्यवस्था बिगड़ेगी।