फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heavy rain and hailstorm in Ellenabad area, damage to crops in 10 thousand acres

Sirsa News: ऐलनाबाद क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, 10 हजार एकड़ में फसलों को नुकसान

Sun, 24 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm in Ellenabad area, damage to crops in 10 thousand acres
मिठनपुरा गांव में तेज आंधी व बारिश के कारण जमीन के साथ लगी धान की फसल ।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/ऐलनाबाद। रविवार दोपहर को तेज आंधी के साथ जिले के ऐलनाबाद, रानियां और डिंग क्षेत्र में बारिश हुई है। ऐलनाबाद क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। इससे क्षेत्र के आठ गांवों में करीब 10 हजार एकड़ में खड़ी धान, नरमे व ग्वार की तैयार नुकसान पहुंचा है। वहीं पेड़, बिजली के खंभे, मकानों की छत व दीवार भी गिर गई। कृषि विभाग ने अब नुकसान का आंकलन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
रविवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव होने के साथ जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर बाद ऐलनाबाद क्षेत्र में करीब 15 एमएम बारिश हुई है। इसके कारण गांव मिठनपुरा, किशनपुरा, कर्मशाना, बेहरवाला, काशीकाबास, शेरावाली ढाणी व धोलपालिया क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तेज आंधी के कारण नरमे और धान की फसल जमीन के साथ लग गई। गांव मिठनपुरा के सरपंच अजय सोलंकी ने बताया कि उनके आसपास के गांवों की 10 हजार एकड़ से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा है। फसलें 70 फीसदी तक प्रभावित हुई हैं। बता दें कि जिले में अब धान और नरमे की फसल तैयार हो चुकी है। खेत में नरमे की चुगाई का काम चल रहा है, जबकि धान की कटाई का काम भी अब शुरू होने वाला है।
विज्ञापन


50 पेड व 40 से ज्यादा बिजली के खंभे गिरे
तेज आंधी के कारण क्षेत्र में खेतों व रोड पर खड़े करीब 50 पेड़ों के गिरने की सूचना है। 40 से अधिक बिजली के पोल भी प्रभावित हुए हैं। कई क्षेत्रों में बिजली के तारे टूटने के कारण बिजली बाधित हुई है। किसान कुलदीप मुंदलिया ने बताया कि उनके आसपास के गांवों में मकानों की छत गिरने, दीवार गिरने के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है। अभी संख्या जुटाई जा रही है। क्षेत्र में एक घंटे तक तेज आंधी के साथ 15 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके कारण कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक लाख 20 हजार एकड़ में हैं फसल, नुकसान का किया जाएगा आकलन : एडीओ
ऐलनाबाद खंड में एक लाख 20 हजार एकड़ में नरमे व धान की पैदावार होती है। तेज आंधी व बारिश से फसलों के नुकसान होने की सूचना मिली है। इसका आंकलन किया जाएगा। - रामचंद्र, एडीओ, कृषि विभाग, ऐलनाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed