फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heat wave in Haryana Electricity consumption increased by 9 lakh units Sirsa MLA called XEN at 12 midnight

हरियाणा में गर्मी का कहर: 9 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी, सिरसा के MLA सेतिया ने रात 12 बजे XEN को लगाया फोन

Tue, 20 May 2025 10:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 May 2025 10:27 AM IST
सार

भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से लेकर रात तक एसी व कूलर चल रहा रहे हैं। इसी कारण बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाती है। खपत बढ़ने के साथ ही सबस्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मरों का तापमान भी बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
Heat wave in Haryana Electricity consumption increased by 9 lakh units Sirsa MLA called XEN at 12 midnight
सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और गर्मी से परेशान स्कूली छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बढ़ते तापमान के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। जो लोग जरूरी कार्यों से बाहर निकल भी रहे हैं, वे रास्ते में जहां भी छांव मिलती है, वहीं कुछ देर रुक जा रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटा नजर आने लगा है। दुकानदार ग्राहकों की राह तकते रह जाते हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है।

विज्ञापन


वहीं, भीषण गर्मी के चलते पिछले 24 घंटे में बिजली की खपत 9 लाख यूनिट तक बढ़ चुकी है। इस समय जिला में बिजली की डिमांड 90 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। सिरसा में जितनी बिजली चाहिए उसकी तुलना में कम बिजली मिल रही है। बिजली कटा लगने से लोग चैन की नींद तक नहीं सो पा रहे। रविवार रात को लोगों ने विधायक गोकुल सेतिया को फोन कर अपने हालात बयां किए। इसके बाद रात डेढ बजे विधायक गोकुल सेतिया ने बिजली निगम के एक्सईएन को फोन कर जनता की परेशानी बताई। एक्सईएन ने भी माना कि पिछले दो दिनों से बिजली कम आने से ये समस्या पैदा हो रही है।

विज्ञापन

लोड बढ़ने से कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर हो रहे हैं खराब

भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से लेकर रात तक एसी व कूलर चल रहा रहे हैं। इसी कारण बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि लोड बढऩे से ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाती है। खपत बढऩे के साथ ही सबस्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मरों का तापमान भी बढ़ने लगता है। सबस्टेशन में लगे बड़े ट्रांसफॉर्मर का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने पर, उसमें पंखे लगाकर ठंडा किया जाता है, जिससे कोई खराबी न आए। अधिकारियों का कहना है कि शहर में एसी की बिक्री बढ़ी है और लोग घरों में एसी लगा रहे हैं, लेकिन इसकी सूचना बिजली निगम को नहीं दी जाती है, जिससे कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से खराबी आती है।

विज्ञापन

रात ड़ेढ़ बजे लाइव हुए विधायक, बोले- मंत्री जी हालत बहुत बुरे है

रात को डेढ़ बजे विधायक गोकुल सेतिया सोशल मीडिया पर लाइव हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोगों के बिजली कट लगने के कारण फोन पर फोन आ रहे है। 5 से 8 घंटे तक कई एरिया में बिजली नहीं है। इस दौरान विधायक ने स्वयं सरकारी हेल्प लाइन नंबर पर फोन किए। लकिन किसी ने नहीं उठाया। उन्होंने बिजली मंत्री अनिल विज से मांग की कि वह महकमे के अधिकारियों को सुधारे ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन

लोग बोले - बच्चों के पेपर है, कैसे करेंगे तैयारी

रात को विधायक गोकुल सेतिया को प्रताप रोड के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि तीन घंटे से बिजली नहीं है। जेई और लाइनमैन के नंबर बंद है। दुकान पर होते है तो दुकान पर बिजली नहीं होती है। तीन दिन से यही हालात बने हुए है। एसडीओ को कई बार फोन कर चुके है। कोई नंबर नहीं रिसीव कर रहा है। दोनों हेल्प लाइन नंबर कोई नहीं उठा रहा है। सारी गली बाहर बैठी हुई है। इतना ही नहीं, रानियां रोड पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली नहीं थी। शहर में बदत्तर हालात है। वहीं, दूसरे फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि रात दस बजे से लाइट नहीं है। सुबह बच्चों के पेपर है। कोई फोन नहीं उठा रहा है। एक्सईएन से जेई तक के फोन बिजी आ रहे है। गर्मी के कारण बुरे हालात है।

कैसे बढ़ रहा है लोड, यह जाने

अधिकारियों के अनुसार रात के समय तापमान में बढ़ोतरी होने कारण रात 9 बजे के बाद लोड तेजी से बढ़ना शुरू होता है। 10 बजे अचानक लोड में तेजी से बढ़ोतरी होती है और सीधे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। इस कारण फ्यूज उड़ते है। कई जगहों पर लोगों ने थ्री फेज कनेक्शन लिए हुए है। जैसे ही लोड से फ्यूज उड़ता है तो दूसरे पर लोड बढ़ा देते है। इससे सब स्टेशन पर भी तेजी से लोड बढ़ता है। इस कारण एक दम से 10 से 15 प्रतिशत लोड ट्रांसफार्मर व सब स्टेशन पर बढ़ जाता है।

21 को मिल सकती है गर्मी से राहत

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 20 मई तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा,लेकिन 21 मई को बारिश होने की संभावना बन रही है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

जिला प्रशासन ने जनता से किया आह्वान

उधर, जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जिला वासियों से आह्वान किया है कि वे हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी बचाव, उपाय व सावधानियां बरतें। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि हीट वेव की स्थिति शारीरिक तनाव के साथ-साथ यह जानलेवा भी हो सकती है। हीट वेव के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

अधिकारी के अनुसार

एक दम से गर्मी पड़ने के कारण लोड तेजी से बढ़ा है। इस कारण कई जगहों पर फ्यूज उड़ने की समस्या रही तो कई जगह पर ट्रांसफार्मर ओवर हिट हुए है। 24 घंटे के अंदर हालात पूरी तरह से कंट्रोल कर लिए जाएंगे। आमजन को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -धीरज कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed