फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heat increased, brightness in markets decreased

Sirsa News: गर्मी बढ़ी, बाजारों में रौनक घटी

Thu, 25 Apr 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Heat increased, brightness in markets decreased
पार्क में खेलते बच्चे।
सिरसा। जिले में तापमान 39 डिग्री के पास पहुंच गया है। जिससे दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाजारों में कर्फ्यू जैसा हाल बना हुआ है। दिन ढलने के साथ ही बाजारों और पार्कों में कुछ रौनक दिखाई देती है। गर्मी के चलते लोग दिनभर घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं, ताकि लू से बचाव हो सके।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में बिजली चलित उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है। दूसरी तरफ गर्मी से राहत देने वाले पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ने लगी है। वहीं दिनभर चलने वाली गर्म हवा से बचाव के लिए लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही तपिश बढ़ने लगती है। जिसके कारण लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि अप्रैल माह में राहत बात की ये रही की बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव होता रहा। अभी गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू नहीं किए हैं। हालांकि अभी फसल कटाई का सीजन चल रहा है। फसल पककर पूरी तरह से तैयार है। सिरसा में वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस बीच 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलती रही।
विज्ञापन


आज से हो सकता है मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव आ सकता है और बारिश भी हो सकती है। दूसरी ओर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एडवाइजरी जारी करके आमजन से अपील की है कि अगर धूप के समय घरों से बाहर निकलते हैं, तो पूरे शरीर को ढककर निकलें। आंखों पर चश्मा अवश्य पहने और लगातार पानी पीते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और घर से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढककर रखें। इस मौसम में चक्कर आदि आ सकते हैं और बेहोशी भी आती है। ऐसे में जितना हो सके पानी पीएं और कटे फटे फल व फास्ट फूड का सेवन करने से बचें।
-डॉ. विश्वदीप जैन, एमडी, एसपीएस अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed