फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health facility will be better, one UPHC of the city will be made a polyclinic

Sirsa News: स्वास्थ्य सुविधा होगी बेहतर, शहर की एक यूपीएचसी को बनाया जाएगा पॉलीक्लिनिक

Sat, 27 May 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 27 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Health facility will be better, one UPHC of the city will be made a polyclinic
अमनदीप कंबोज
विज्ञापन

सिरसा। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए मुख्यालय ने एक यूपीएचसी (शहरी प्राथमिक सेवा केंद्रों) को पॉलीक्लिनिक में बदलने के लिए अनुमति दी है। यहां पर चार से पांच विशेषज्ञ को नियुक्त किया जाएगा। विशेषज्ञ ओपीडी कर इलाज करेंगे। हालांकि अभी मुख्यालय ने डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों की नियुक्त करने व उपकरणों को लेकर कोई भी पत्र नहीं भेजा है।
शहर में अभी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत चत्तरगढ़पट्टी, खैरपुर, इंद्रपुरी मोहल्ला और थेहड़ क्षेत्र में चार शहरी प्राथमिक सेवा केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों पर अभी एक एमबीबीएस डॉक्टर व स्टाफ तैनात है, जोकि मरीजों की जांच करते है। इन केंद्रों पर हर रोज 100 के करीब मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। सुविधाओं के अभाव में यहां मरीजों को भी नागरिक अस्पताल में पहुंचकर दवाई लेने के लिए मजबूर हाेना पड़ता है। ऐसे में नागरिक अस्पताल में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या बढी रही है। इसको देखते हुए मुख्यालय ने शहर के एक यूपीएचसी को अपग्रेड किए जाने का निर्णय लिया है। अभी मुख्यालय ने जिला स्वास्थ्य विभाग को यूपीएचसी को पॉलीक्लिनिक बनाने की अनुमति देने का पत्र ही भेजा है। पॉलीक्लिनिक में कितने डॉक्टर या कितना स्टाफ उपलब्ध होगा और किस तरह का इलाज दिया जाएगा इसके लिए अभी मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया जाना शेष है। विभाग की ओर से शहर की चार यूपीएचसी में से एक यूपीएचसी का चुनाव किया जाना है। इसकी विभाग मुख्यालय को जानकारी देगा ।
विज्ञापन


चार से पांच डॉक्टर होंगे तैनात, मिलेगा मरीजों को बेहतर इलाज
जिला नागरिक अस्पताल में अब हर रोज एक हजार के करीब मरीज इलाज लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने और जगह कम होने के कारण स्टाफ व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पॉलीक्लिनिक बनने के बाद नागरिक अस्पताल में भी कुछ हद तक मरीजों की भीड़ पहले के मुकाबले कम होगी। पॉलीक्लिनिक में गायनी, बच्चा रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजिशियन तैनात होगा। इससे मरीजाें को नागरिक अस्पताल में पहुंचकर चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शहर में चार यूपीएचसी है। इनमें से एक यूपीएचसी को अपग्रेड कर पॉलीक्लिनिक बनाया जाना है। इसके लिए मुख्यालय से अनुमति आई है। यूपीएचसी का अभी चयन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यालय की ओर से डॉक्टरों के तैनात करने संबंध में पत्र जारी किया जाना है। चार से पांच डॉक्टर पॉलीक्लिनिक में तैनात होंगे। इसके लिए जगह व अन्य व्यवस्था को भी देखा जाएगा। - डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed