फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HCS exam: Cameras will be monitored at exam centers

एचसीएस परीक्षा : कैमरों से रखी जाएगी परीक्षा केंद्रों पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
HCS exam: Cameras will be monitored at exam centers
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त अनीश यादव। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को दो सत्रों में एचसीएस की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की गोपनीयता के लिए शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी अनीष यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। साथ ही हिदायतें भी जारी की। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा से संबंधित नियम समझाए और प्वाइंट अनुसार समझाया।
विज्ञापन

पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान डीसी अनीष यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी ड्यूटी स्टाफ सुनिश्चित करें कि अपना काम ईमानदारी और पूरी लग्न से करें। ताकि परीक्षा को नकल रहित रखा जाए और इसकी शूचिता भंग का सामना ना करना पड़े। डीसी ने सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि सभी सचेत रहें। परीक्षा केंद्र पर केवल अधीक्षक के पास मोबाइल रखा जा सकता है। अन्य किसी भी स्टाफ के पास मोबाइल नहीं होना चाहिए। आमतौर पर सभी कर्मचारी पहचान पत्र दिखाने में शर्माते हैं, जबकि ये उचित नहीं है और इसका प्रयोग करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य आनंद शर्मा, एसडीएम जयवीर यादव, एसडीएम डबवाली राजेश कुमार, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, नगराधीश गौरव गुप्ता, डीएसपी आर्यन चौधरी, जीएम रोडवेज केआर कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने ये दिए निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के पास मोबाइल फोन न हो, यह सुनिश्चित करें।
- सेंटर में मौजूद सहयोगी स्टाफ पहचान पत्र गले में डालकर रखे।
- सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े प्रबंध किए जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर एक बार एंट्री होने के बाद परीक्षा समाप्त होने तक कोई भी गेट से बाहर ना जाए।
- बायोमैट्रिक टीम एंट्री समय से पहले पहुंचकर अपना सेटअप करे ताकि परीक्षार्थियों को समय रहते कमरों में भेजा जा सके।
- ड्यूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा समय में सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहें।
19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में
एचसीएस (एक्स ब्रांच.) व अलाइड सर्विसेज प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन-2021 परीक्षा के लिए जिले में 32 परीक्षा केंद्रों पर 7680 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे व दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से परीक्षा के आयोजन के लिए 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट की रिजर्व में ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पांच की ड्यूटी फ्लाइंग स्क्वायड में लगाई गई है। एसडीएम सिरसा जयवीर यादव परीक्षा के नोडल अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत्ते के बॉक्स में आएंगे प्रश्न पत्र, तीन लॉक में रहेंगे सुरक्षित
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य आनंद शर्मा ने सभी सुपरिटेंडेंट को कहा कि प्रश्न पत्र को खास निगरानी में लाया जाएगा। गत्ते के बॉक्स में से प्रश्नपत्र के बंडल निकलेंगे। जिस पर तीन लॉक लगे होंगे, जिन्हें साथ लगे हुए कटर से काटने होंगे। साथ ही हिदायत दी है कि परीक्षा सेंटर पर भी अधिकारी या स्टाफ अपने पास मोबाइल ना रखे। अगर मोबाइल को घर पर नहीं रख सकते तो सेंटर ऑफिस में जमा करवाएं। बस स्टैंड परिसर में बैनर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की जानकारी व मैप चस्पा किया जाएगा। जिनकी सहायता से परीक्षार्थी अपने केंद्र पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
इन सेंटरों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
- राजकीय नेशनल महाविद्यालय नजदीक बस स्टैंड (ब्लॉक ए व बी),
- राजकीय महिला महाविद्यालय नजदीक बाल भवन (ब्लॉक ए व बी),
- जीआरजी नेशनल कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बी-ब्लॉक (ब्लॉक ए व बी),
- सावन पब्लिक स्कूल सेक्टर-19 हुड्डा बाई पास रोड,
- राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक शिव चौक,
- शाह सतनाम ब्वॉयज स्कूल बेगू रोड नजदीक पुराना डेरा सच्चा सौदा (ब्लॉक ए व बी),
- शाह सतनाम कन्या महाविद्यालय बेगू रोड नजदीक नया डेरा सच्चा सौदा (ब्लॉक ए व बी),
- दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड नजदीक जेसीडी विद्यापीठ (ब्लॉक ए व बी),
- महाराजा अग्रसेन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोल डिग्गी चौक (ब्लॉक ए व बी),
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बरनाला रोड,
- शाह सतनाम कन्या स्कूल नया डेरा सच्चा सौदा (ब्लॉक ए व बी),
- सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीसी कॉलोनी,
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर,
- सतलुज पब्लिक स्कूल सीनियर विंग नेजाडेला कलां बरनाला रोड,
- सीएमके नेशनल पीजी महाविद्यालय बी-ब्लॉक कॉलोनी (ब्लॉक ए व बी),
- जेसीडी एमबीए महाविद्यालय (ब्लॉक ए) न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,
- जेसीडी इंजीनियरिंग महाविद्यालय (ब्लॉक बी) न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,
- जेसीडी बीएड महाविद्यालय (ब्लॉक सी) न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,
- जेसीडी डिग्री महाविद्यालय (ब्लॉक डी) न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,
- जेसीडी फार्मेसी महाविद्यालय (ब्लॉक ई) न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,
- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेगू रोड़,
- चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय टैगोर भवन सिरसा (ब्लॉक ए व बी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed