{"_id":"689cdca8115cbcd54801cad7","slug":"haryana-yogasana-sports-association-gets-associate-membership-of-haryana-olympic-association-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142488-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्यता प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्यता प्राप्त
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से से बुधवार को एसोसिएट सदस्यता प्रदान की गई। यह मान्यता योगासन को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और भविष्य की ओर अग्रसर खेल के रूप में राज्य में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अब हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के संरचनात्मक ढांचे में सम्मिलित होकर राज्यस्तरीय ओलंपिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगी। ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा राज्य में योगासन खेल के निरंतर विकास, खिलाड़ियों के समर्पण, प्रशिक्षकों की मेहनत और संगठन की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
हरियाणा योगासन खेल संघ, राज्यस्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिताओं एवं आयोजनों में आधिकारिक रूप से भाग ले सकेगी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य एवं जीटीसीसी के चेयरमैन ईश्वर सिंह दूहन ने कहा कि यह सदस्यता हमारे प्रयासों की मान्यता है और हम हरियाणा में योगासन खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. युद्धवीर ने कहा कि अब राज्यभर में योगासन खेल के प्रशिक्षण, चयन व आयोजन को और भी प्रभावी व संगठित रूप में आगे बढ़ा सकेगा। यह सदस्यता खिलाड़ियों को नई पहचान, सरकारी नौकरी के अवसरों और मंचों तक पहुंच दिलाने में सहायक होगी। इस उपलब्धि पर हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के प्रधान नंदलाल बेनीवाल ने व सिरसा जिला की पूरी टीम ने कैप्टन साहब को बधाई दी।