फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Today 38202 students will appear for Super-100 Level-1 examination at 142 examination centers

Haryana: आज प्रदेश के 142 परीक्षा केंद्रों पर 38202 विद्यार्थी देंगे सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा

Tue, 06 Feb 2024 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 12:20 AM IST
सार

परीक्षा केंद्रों पर संबंधित विद्यालयों के ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। विद्यालय प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana: Today 38202 students will appear for Super-100 Level-1 examination at 142 examination centers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए चलाई जा रही सुपर-100 योजना के तहत लेवल-1 की परीक्षा 6 फरवरी को होगी। परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में 119 खंडों में 142 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रमुख को परीक्षा केंद्र का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश भर में 38202 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक जिला में जिला विज्ञान विशेषज्ञ को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले में सुपर-100 की परीक्षा को लेकर 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2835 परीक्षार्थी लेवल-1 की परीक्षा देंगे। योजना के तहत आवेदन करने में प्रदेशभर में सिरसा जिला अव्वल है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा केंद्रों के संचालन के लिए संबंधित विद्यालयों के ही अध्यापक-अध्यापिकताओं की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट के पैकेट पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों की संख्या
जिला, केंद्र
  • अंबाला, 07
  • भिवानी, 08
  • चरखी दादरी, 05
  • फरीदाबाद, 04
  • फतेहाबाद, 06
  • गुरुग्राम, 08
  • हिसार, 10
  • झज्जर, 05
  • जींद, 09
  • कैथल, 08
  • करनाल, 06
  • कुरुक्षेत्र, 05
  • महेंद्रगढ़, 05
  • नूंह, 05
  • पलवल, 05
  • पंचकूला, 05
  • पानीपत, 06
  • रेवाड़ी, 06
  • रोहतक, 05
  • सिरसा, 10
  • सोनीपत, 08
  • यमुनानगर, 06

जिले में सुपर-100 की परीक्षा को लेकर 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2835 परीक्षार्थी लेवल-1 की परीक्षा देंगे। -डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर-100 परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सेंटर अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आवेदन करने में प्रदेशभर में सिरसा जिला प्रथम स्थान पर है। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed