फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   haryana roadways sirsa, privet permit, sirsa

निजी बसों के परमिट को लेकर रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम

Wed, 17 May 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Wed, 17 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
haryana roadways sirsa, privet permit, sirsa
Haryana Roadways strike
निजी बसों के परमिट को लेकर एक बार फिर से रोडवेज कर्मचारी और प्राइवेट बस संचालक आमने-सामने हो गए। बुधवार सुबह सिरसा से डबवाली के लिए जब निजी बस चली तो रोडवेज कर्मचारियों ने इसका विरोध जताते हुए बस स्टैंड के गेट बंद कर रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। जिससे दो घंटे तक यात्री परेशान रहे। बाद में आरटीओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को 15 दिन में इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हुए गेट खुलवाए। दूसरी ओर प्राइवेट बस संचालकों ने इस मामले को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और रोडवेज कर्मचारियों पर मनमानी करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


निजी बसों के परमिट को लेकर पिछले एक माह से रोडवेज कर्मचारी और प्राइवेट बस संचालकों के बीच विवाद चला आ रहा है। रोडवेज कर्मचारी अवैध रूप बसें चला रहे प्राइवेट बसों को बंद करने और संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। एक बार बस स्टैंड के गेट बंद किए तो कई बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बाद में हालात पहले जैसे हो गए। सिरसा बस स्टैंड से बुधवार सुबह से जब डबवाली के लिए निजी बस चली तो रोडवेज कर्मचारियों ने बस को रोक लिया, जिसके चलते निजी बस संचालक और रोडवेज कर्मचारी आमने सामने हो गए। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने रोष स्वरूप बस स्टैंड के गेट पर बसे लगाकर गेट बंद कर दिए। जिससे बसें न तो स्टैंड से बाहर जा पाई और न ही बाहर से बसें भीतर आ सकीं। ऐसे में यात्री इधर से उधर भटकते रहें। प्रदर्शनकारी हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के प्रधान रामकुमार चुरनिया, कर्मचारी नेता मदन लाल खोथ, भीम सिंह चक्का, चमन लाल, रमेश कुमार, गौरीशंकर, सुरजीत अरोड़ा, चंद्रशेखर धम्मी, लक्ष्मण दास आदि ने बताया कि सरकार निजी बसों की पॉलिसी को रद्द कर दिया है, इसके बावजूद बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, प्राइवेट बस ऑपरेटरों बूटा सिंह, जसप्रीत सिंह, पवन कुमार, अमरीक सिंह, बलजीत सिंह, प्रदीप आदि ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ही बसों का संचालन हो रहा है, जो जायज है। रोडवेज कर्मचारी अपनी मनमानी करते हैं। उन्होंने कहा कि चक्का जाम कर रोडवेज कर्मचारी शासन और प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। उन्होेंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की वजह से आए दिन यात्रियों को परेशानी का सामना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड के गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। रोडवेज सिरसा डिपो के महाप्रबंधक रामकुमार मौके पर पहुंचे पर प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर ही अडे़ रहे। बाद में सहायक आरटीओ सचिव सत्यनारायण मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारियों से 15 दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि 15 दिन में इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने करीब दो घंटे बाद बस स्टैंड के गेट खोले। बस स्टैंड के गेट बंद होने के कारण बसें बाहर रुकने के कारण रोड पर भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। उधर, निजी बस संचालकों ने उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed