फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana government strict on stubble burning, Case filed against farmer in Rania, Sirsa, traces of arson found

पराली जलाने को लेकर हरियाणा सरकार सख्त: सिरसा के रानियां में किसान पर मामला दर्ज, आगजनी के अवशेष मिले

Fri, 25 Oct 2024 11:02 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Oct 2024 11:02 AM IST
सार

ग्राम सचिव भीम सैन ने अपनी शिकायत में बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे धान के भूसे में आग लगाई गई थी। जांच के दौरान मौके पर आगजनी के अवशेष मिले, जिससे यह साबित हुआ कि खेत के मालिक राजेंद्र मील ने पराली जलाई थी।

विज्ञापन
Haryana government strict on stubble burning, Case filed against farmer in Rania, Sirsa, traces of arson found
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सिरसा के रानियां क्षेत्र के गांव बणी में पराली जलाने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस और कृषि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसान राजेंद्र मील पुत्र महेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार देर शाम इस घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि अधिकारी और पुलिस ने जांच शुरू की।

कृषि अधिकारी पंकज कुमार, पटवारी सुनील कुमार, और ग्राम सचिव भीम सैन ने अपनी शिकायत में बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे धान के भूसे में आग लगाई गई थी। जांच के दौरान मौके पर आगजनी के अवशेष मिले, जिससे यह साबित हुआ कि खेत के मालिक राजेंद्र मील ने पराली जलाई थी। इसके आधार पर करीवाला पुलिस चौकी ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहले भी तीन महिलाओं पर हो चुका है मामला दर्ज
इससे पहले भी पराली जलाने का एक मामला सामने आया था, जिसमें एक एकड़ भूमि की हिस्सेदार तीन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सरकार द्वारा पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद इस प्रकार के मामलों का लगातार सामने आना चिंता का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed