Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Gokul Setia joins Congress, creates panic among leaders seeking ticket

Haryana: गोकुल सेतिया कांग्रेस में शामिल, टिकट मांग रहे नेताओं में मची खलबली

Tue, 03 Sep 2024 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 09:31 PM IST
सार

 गोकुल पहले से ही राजनीतिक घराने के सदस्य हैं।  गोकुल सेतिया पांच बार विधायक रहे स्व. लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Gokul Setia joins Congress, creates panic among leaders seeking ticket
कांग्रेस में शामिल हुए गाेकुल सेतिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार निर्दलीय और इनेलो के समर्थन से चुनाव लड़ चुके गोकुल सेतिया मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में गोकुल मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए।

विज्ञापन


उनके कांग्रेस में शामिल होने से टिकट की मांग कर रहे नेताओं में खलबली मच गई। उनके नाना स्व. लक्ष्मण दास अरोड़ा सिरसा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। 
विज्ञापन


गोकुल ने वर्ष 2019 में सिरसा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। उनको इनेलो का भी समर्थन मिला था। इस चुनाव में गोकुल ने मौजूदा विधायक गोपाल कांडा को कड़ी टक्कर दी थी और वह मात्र 602 मतों से हारे थे। इस बार वह कांग्रेस के टिकट के लिए प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकुल के मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस के टिकट के दावेदारों में खलबली मच गई है। सिरसा से हुड्डा गुट के राजकुमार शर्मा अपने बेटे मोहित शर्मा और सैलजा गुट से वीरभान मेहता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। गोकुल के एकाएक कांग्रेस में शामिल होने से इन नेताओं में भी विरोध के स्वर फूट सकते हैं। गोकुल का परिवार पुराना कांग्रेसी है।

उनके नाना लक्ष्मण कांग्रेस में रहते पांच बार विधायक रहे हैं। गोकुल की मां सुनीता सेतिया वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन वह हार गई थीं। इससे रिश्ते बिगड़ने पर सेतिया परिवार ने भाजपा छोड़ दी थी।  


गोकुल ने प्रदेश नेतृत्व को छोड़कर वाया पंजाब से नई दिल्ली का रास्ता चुनते हुए टिकट मांगा था। गोकुल पंजाब के युवा कांग्रेस नेता एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के जरिये कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed