{"_id":"591b4f484f1c1b3a24f23f83","slug":"haryana-education-board-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 11 स्कूलों में मिली प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 11 स्कूलों में मिली प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Wed, 17 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
BOOKS
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्ता टीमों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी स्कूलों में छापामारी की। दूसरे दिन 11 स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें पाई गईं। जिन स्कूलों में ये पुस्तकें पाई गई हैं उनके खिलाफ उड़नदस्ता टीम के संयोजक गुरदीप सैनी ने रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है।
प्राइवेट स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक निर्धारित पाठ्य पुस्तकों के निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता टीमों ने सोमवार को छापे मारने की कार्रवाई शुरू की थी और पहले दिन दो स्कूलों में और मंगलवार को 11 स्कूलों में विद्यार्थियों से टीम द्वारा प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें बरामद की गईं। आज 21 स्कूलों में छापामारी की गई जिसमें से 11 में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें मिली जो बोर्ड द्वारा निर्धारित नहीं हैं। टीम के संयोजक गुरदीप सैनी ने बताया कि दो टीमें अलग-अलग रूट पर आज स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें की जांच के लिए निकली और 21 स्कूलों में जांच की।
उन्होंने बताया कि 11 प्राइवेट स्कूलों में जांच की गई, जिनमें से 11 स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें बरामद की र्गइं। एक स्कूल में तो किताबें बेची जा रही थीं। सभी की रिपोर्ट भेज दी गई है। बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा गठित टीम में संयोजक गुरदीप सैनी के साथ राजेश कुमार और अनीता चावला बतौर सदस्य हैं, जबकि सचिव द्वारा गठित टीम में विनोद कुमार के साथ अजीत कुमार और शालू भारद्वाज बतौर सदस्य के उड़नदस्ता टीम में शामिल हैं। टीम द्वारा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सोमवार को चार प्राइवेट स्कूलों में जांच की गई थी जिसमें दो स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें बरामद हुई थी।