{"_id":"6ad3ac3650a66f654808dd08","slug":"harsimran-and-manpreet-win-the-miss-fresher-title-sirsa-news-c-128-1-sir1013-166949-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हरसिमरन और मनप्रीत को मिस फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हरसिमरन और मनप्रीत को मिस फ्रेशर का खिताब
Sat, 17 Oct 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। फ्रेशर पार्टी में डांस की प्रस्तुति देते हुई छात्राएं। संस्थान
सिरसा। जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ स्थित जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित फ्रेशर फिएस्टा में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीएड स्पेशल वर्ग में हरसिमरन को मिस फ्रेशर और जगमीत को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
बीएड जनरल वर्ग में मनप्रीत और साहिल ने क्रमशः मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर का खिताब जीता। एमएड जनरल वर्ग में भारती और नवराज सिंह मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर बने। बेस्ट अटायर प्रतियोगिता में भूमी और हरमनदीप ने बाजी मारी।
बीएड स्पेशल वर्ग में निशु मिस पर्सनालिटी और अजय मिस्टर पर्सनालिटी चुने गए। बीएड जनरल वर्ग में अंजू मिस पर्सनालिटी और मनमोहन मिस्टर पर्सनालिटी बने। एमएड जनरल वर्ग में रितिका मिस पर्सनालिटी और मुकेश मिस्टर पर्सनालिटी चुने गए। एमएड स्पेशल वर्ग में आशीष ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब जीता।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यापीठ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अजय सिंह मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता महानिदेशक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने की। कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने विद्यार्थियों को मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कर्नल अजय सिंह ने कहा कि शिक्षक बनना केवल पेशा नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षक के संस्कारों का प्रभाव कई पीढ़ियों तक रहता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन अपनाने और दूसरों का सम्मान करते हुए अपनी अलग पहचान बनाने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, एकल गायन और मनोरंजक गतिविधियों से समा बांधा।