फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Harsek gave information about burning crop residues at 13 places so far, three got wrong

हरसेक ने दी अब तक 13 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की सूचना, तीन मिलीं गलत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Harsek gave information about burning crop residues at 13 places so far, three got wrong
सिरसा। मौसम साफ होने के बाद अब किसानों की ओर से धान के अवशेषों को आग लगा नष्ट किया जा रहा है। ऐसे में कृषि विभाग की टीम भी अवशेष जलाने से रोकने के लिए एक्टिव हो गई है। फसल अवशेष जलाए जाने की कई घटनाएं होने से अब कृषि विभाग भी हरसेक के माध्यम से जिले पर नजर रखे हुए है। हरसेक की ओर से अब तक 13 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए जाने की जानकारी दी गई है। इनमें से 10 स्थानों की हरसेक की ओर से दी गई लोकेशन सही मिली है। जबकि तीन स्थानों पर जांच करने पर चूल्हे और कूड़े में आग लगा होना मिला।
विज्ञापन

वहीं किसानों द्वारा धान के अवशेषों को आग लगाए जाने के कारण प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिले का एयर क्वाल्टी इंडेक्स अब 180 तक पहुंच गया है। जिसके कारण आमजन की परेशानी पहले से बढ़ना शुरू हो चुकी है। वहीं कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक कर धान के अवशेषों को आग के हवाले करने की बजाय जमीन में मिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि प्रदूषण स्तर को कम रखा जा सके।
विज्ञापन

चूल्हे और कूड़े में लगी आग की लोकेशन भी उठा रहा हरसेक
कृषि विभाग हरसेक के माध्यम से जिले में होने वाली फसल अवशेष जलाए जाने की घटनाओं पर नजर रखे हुए है। विभाग के पास अब तक 13 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए जाने की जानकारी मिली है। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो इनमें से 10 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए जाने की जानकारी सही मिली। जबकि तीन स्थानों पर हरसेक ने चूल्हा, खेत में चाय बनाने के लिए लगाई पाई थी। जबकि चोपटा क्षेत्र में एक खाली खेत में आगजनी होने की घटना दिखाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगजनी की घटना होने पर हरसेक से जिले पर नजर रखी जा रही है। अभी तक 13 स्थानों पर आगजनी होने की घटना की लोकेशन मिली है। लोकेशन के अनुसार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना सही पाए जाने के बाद किसानों के चालान किए जा रहे हैं।
-डॉ. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed