फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Half-yearly examinations for classes 4th to 12th in government schools begin today.

Sirsa News: राजकीय विद्यालयों में कक्षा चाैथी से बारहवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations for classes 4th to 12th in government schools begin today.
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी सिरसा।
सिरसा। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। कक्षा चौथी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा अवधि में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखते हुए सुचारू रूप से परीक्षा संचालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होकर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पूर्व में ही विद्यालयों को भेजी जा चुकी हैं। विभाग ने सभी विद्यालयों से कहा है कि समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं करवाना और सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थियों को समय से स्कूल पहुंचने, अपने एडमिट कार्ड और आवश्यक स्टेशनरी साथ लाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षकों को भी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में पूरी निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों के प्रदर्शन का सही आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया जाएगा, जिससे आगे की तैयारी को और बेहतर बनाया जा सके। स्कूलों में प्रश्नपत्र वितरण, पर्यवेक्षक की ड्यूटी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध जैसे सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।


इस प्रकार है परीक्षाओं का शेड्यूल

कक्षा - 24 अक्तूबर, सोशल साइंस

- 25 अक्तूबर, अंग्रेजी

- 27 अक्तूबर, गणित

- 28 अक्तूबर, हिंदी

- 29 अक्तूबर, साइंस

- 30 अक्तूबर, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू

- 31 अक्तूबर, फिजिकल, एनएसक्यूएफ, ड्राइंग, म्यूजिक



---------------

दसवीं

- 24 अक्तूबर, साइंस

- 25 अक्तूबर, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू व अन्य

- 27 अक्तूबर, सोशल साइंस

- 28 अक्तूबर, अंग्रेजी

- 29 अक्तूबर, हिंदी

- 30 अक्तूबर, गणित

----------------

ग्यारहवीं

- 24 अक्तूबर, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक व अन्य

- 25 अक्तूबर, सोशोलॉजी, बिजनेस व अन्य

- 27 अक्तूबर, भूगोल, कंप्यूटर



- 28 अक्तूबर, इतिहास, फिजिकस, अकाउंटेंसी

- 29 अक्तूबर, हिंदी कोर व इलेक्टिव

- 30 अक्तूबर, गणित, बायोलॉजी, पॉल साइंस

- 31 अक्तूबर, अर्थशास्त्र, होम साइंस

- 3 नवंबर, अंग्रेजी

- 4 नवंबर, एनएसक्यूएफ

- 6 नवंबर, संस्कृत, पंजाबी व अन्य

-------------



बारहवीं

- 24 अक्तूबर, कंप्यूटर साइंस, भूगोल

- 25 अक्तूबर, गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एड

- 27 अक्तूबर, हिंदी

- 28 अक्तूबर, अंग्रेजी

- 29 अक्तूबर, संस्कृत, पंजाबी व अन्य

- 30 अक्तूबर, समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री

- 31 अक्तूबर, फाइन आर्ट, म्यूजिक

- 3 नवंबर, इतिहास, फिजिकस, अकाउंटेंसी

- 4 नवंबर, अर्थशास्त्र

- 6 नवंबर, एनएसक्यूएफ

----------------

चौथी

- 24 अक्तूबर, अंग्रेजी

- 25 अक्तूबर, हिंदी

- 27 अक्तूबर, गणित

- 28 अक्तूबर, ईवीएस

--------------

पांचवीं

-24 अक्तूबर, अंग्रेजी

- 25 अक्तूबर, हिंदी

- 27 अक्तूबर, गणित

- 28 अक्तूबर, ईवीएस

-------------

छठी

- 24 अक्तूबर, सोशल साइंस

- 25 अक्तूबर, गणित

- 27 अक्तूबर, हिंदी

- 28 अक्तूबर, अंग्रेजी

- 29, अक्तूबर, संस्कृत, पंजाबी व उर्दू

- 30 अक्तूबर, साइंस

- 31 अक्तूबर, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस

----------------

सातवीं

- 24 अक्तूबर, हिंदी



- 25 अक्तूबर, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व अन्य



- 27 अक्तूबर, अंग्रेजी

- 28 अक्तूबर, साइंस

- 29 अक्तूबर, गणित

- 30 अक्तूबर, संस्कृत



- 31 अक्तूबर, सोशल साइंस



--------------

आठवीं

- 24 अक्तूबर, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व अन्य

- 25 अक्तूबर, साइंस

- 27 अक्तूबर, गणित

- 28 अक्तूबर, हिंदी

- 29 अक्तूबर, अंग्रेजी

- 30 अक्तूबर, सोशल साइंस

- 31 अक्तूबर, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू



------------

जिले के राजकीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। कक्षा चार से बारहवीं की परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होनी हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। --- अमित मनहर, नोडल अधिकारी, परीक्षाएं, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article