फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   haffed workers given demand letter

Sirsa News: हैफेड में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 Jan 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
haffed workers given demand letter
सिरसा। हैफेड विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी ज्ञापन देते हुए। विज्ञ​प्ति
फोटो-11
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हैफेड विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने शुक्रवार को नौकरी सुरक्षा अधिनियम-2024 में समायोजन की मांग को लेकर तहसीलदार को जिला उपायुक्त के नाम प्रस्तावित पत्र सौंपा। सभी कर्मचारी बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
कर्मचारियों ने बताया कि जिले में करीब 250 अनुबंधित कर्मचारी, जिन्होंने पांच वर्ष या अधिक सेवा पूरी कर ली है, नौकरी सुरक्षा अधिनियम की सभी शर्तें पूरी कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इन्हें नियमित किया जाए। कर्मचारी कमल, सुभाष, मांगेराम, रमेश, राकेश, सुमित, बक्शीश, अनिल, सतीश, विकास, पवन, मनोहर, चंद्रमोहन और देवीलाल ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने अगस्त 2024 में घोषणा की थी कि 1.20 लाख एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, लेकिन नई शर्तों के कारण इसमें बाधा आ रही है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे मांग पत्र सरकार तक पहुंचाएंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समायोजन नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने यह भी बताया कि 1 जनवरी 2026 से नौकरी सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी विभागों में समायोजन पोर्टल खुल चुका है पर हैफेड विभाग इसमें शामिल नहीं है।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि जल्द कदम उठाए जाएं, ताकि लंबे समय से काम कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके और प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित हो। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सरकार की ओर से कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed