फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Guruparv celebrated with great pomp at Thedi Baba Sawan Singh Gurdwara

Sirsa News: थेड़ी बाबा सावन सिंह गुरुद्वारे में गुरुपर्व धूमधाम से मनाया

Mon, 05 Jan 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Guruparv celebrated with great pomp at Thedi Baba Sawan Singh Gurdwara
सिरसा। थेड़ी बाबा सावन सिंह गुरुद्वारे में गुरुपर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी ललित जैन ने सपरिवार शिरकत की। गुरद्वारा समिति के प्रधान मुख्यतयार सिंह, सरपंच मिलखराज, सचिव हरदीप सरकारिया ने ललित जैन का गुरुद्वारे में पहुंचने पर पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ललित जैन ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते है, लेकिन जो दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देता है, भगवान उसकी झोलियां खुशियों से भर देता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने हिंदू धर्म के लिए अपना सरबंश वार दिया था, जोकि आज तक के इतिहास में ऐसा किसी ने नहीं किया। ललित जैन ने बताया कि उन्होंने गुरुद्वारे में सेवा कार्यों के लिए पूर्व में भी 11 लाख रुपये की सहयोग राशि ट्रस्ट द्वारा दी गई थी। गुरुपर्व पर भी उन्होंने 5 लाख रुपये की राशि गुरुद्वारा समिति को सहयोग स्वरूप भेंट की।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रधान मुख्तयार सिंह ने समाजसेवी ललित जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ललित जैन ने गोसवा व समाजसेवा को अपना परम धर्म बना लिया है। अपने पिता स्व. अभिनंदन जैन के नाम से ट्रस्ट बनाकर वे लगातार गोसेवा के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सराहनीय काम कर रहे हैं। उन्होंने परमपिता परमात्मा से अरदास की कि समाजसेवी ललित जैन पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखों, ताकि वो और अधिक उत्साह के साथ इसी प्रकार सेवा कार्यों से समाज का भला करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जत्थेदारों ने कीर्तन किया। समाजसेवी ललित जैन ने गुरुद्वारे में गुरुपर्व पर भंडारे का शुभारंभ किया। गुरुद्वारा समिति की ओर से ललित जैन, उनकी धर्मपत्नी बिंदु जैन व बेटे चिराग जैन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed