फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gurdial Singh won gold medal in national hockey tournament

Sirsa News: गुरदयाल सिंह ने राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gurdial Singh won gold medal in national hockey tournament
स्वर्ण पदक दिखाता गुरदयाल सिंह। 
रानियां। खेलो इंडिया की ओर से बिहार के राजगीर खेल स्टेडियम में करवाए गए राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में गांव हरिपुरा निवासी गुरदयाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस टूर्नामेंट में देशभर की आठ टीमों ने भाग लिया था। इसमें गुरदयाल सिंह ने हरियाणा का नेतृत्व करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम को मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन


गुरदयाल सिंह मूलरूप से हनुमानगढ़ के गांव जोड़कियां का रहने वाले हैं। वह पिछले तीन साल से अपनी बुआ गुरजीत कौर के पास कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। खेल में रूचि होने पर गुरदयाल सिंह नामधारी स्पोर्ट्स एकेडमी जीवन नगर में हॉकी की तैयारी कर रहे हैं। गुरदयाल सिंह के स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर रिश्तेदारों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, ग्रामीणों और नामधारी स्पोर्ट्स एकेडमी जीवन नगर से कोच गुरमुख सिंह, जीवन नगर से हॉकी खिलाड़ी हरविंदर सिंह और अन्य स्टाफ ने बधाई दी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयोजनकर्ता खेलों इंडिया की ओर से गुरदयाल सिंह को स्वर्ण पदक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कोच गुरमुख सिंह ने बताया कि गुरदयाल सिंह खेल में बहुत रुचि रखता है जो पढ़ाई के साथ साथ हॉकी की नियमित रूप से तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed