{"_id":"688fa2ccc73fd538e108c73e","slug":"gurdeep-singh-ran-the-fastest-in-the-800-meter-race-competition-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141917-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़े गुरदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़े गुरदीप सिंह
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते प्राचार्य जगदेव सिंह गिल।
कालांवाली। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली में चल रहे खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन लड़के-लड़कियो ने एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में अपना दमखम दिखाया। इस दौरान अंडर -17 आयु वर्ग लड़के 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में गुरदीप सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली प्रथम और रवि कुमार दशमेश स्कूल चोरमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य जगदेव सिंह गिल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता खेल प्रतिभा को निखारने का काम करती है और आपके जीवन में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को प्रबल करती हैं। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य जगदेव सिंह गिल और खेल नोडल अधिकारी गगनदीप डीपीई शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रविदास, रमेश नंदा, प्रदीप मलिक, राजेंद्र कौशिक, राजेंद्र शर्मा, पारुल, गुरचरण सिंह का विशेष सहयोग रहा।
इस प्रकार रहे परिणाम
खंड मीडिया प्रभारी मनोहर लाल खनगवाल ने बताया कि अंडर-19 लड़के 800 मीटर दौड़ में गौतम पीएमश्री विद्यालय पन्नीवाला मोटा ने प्रथम और गुरमेहर राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय कालांवाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर अंडर-19 आयु वर्ग लड़कियां 800 मीटर दौड़ में सुखप्रीत कौर पीएमश्री विद्यालय ओढ़ा प्रथम स्थान, हरसिमरन कौर दशमेश स्कूल चोरमार द्वितीय स्थान और मनप्रीत कौर रावमावि देसूमलकाना तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 लड़कियां 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में हरप्रीत कौर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली प्रथम और हरसिमरन कौर दशमेश स्कूल चोरमार द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 लड़के, 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में संजय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपली प्रथम स्थान, पवन पीएमश्री पन्नीवाला मोटा द्वितीय और अश्वनी माता हरकी देवी विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -17 लड़के 500 मीटर दौड़ स्पर्धा में पारुल पीएमश्री विद्यालय पन्नीवाला मोटा ने प्रथम, मुकेश वर्धमान जैन स्कूल जलालआना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।