फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gurdas team winner in 35 kg weight category of kabaddi competition

Sirsa News: कबड्डी स्पर्धा के 35 किलो भारवर्ग में गुरदास टीम विजेता

Fri, 13 Mar 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gurdas team winner in 35 kg weight category of kabaddi competition
कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम लगाते ​खिलाड़ी। 
रोड़ी। डेरा श्री श्री 1008 बाबा गोंसपुरी महाराज में आयोजित तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने डेरा परिसर में मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेले में कबड्डी खेल महाकुंभ का शुभारंभ डेरा के मुख्य सेवादार बाबा माधवदास ने किया। पहले दिन 35 किलो और 65 किलो भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। 35 किलो वर्ग में कुल 12 टीमों ने भाग लिया जिसमें डेरा बाबा गोंसपुरी की ‘गुरदास’ टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया और गांव रोहन की टीम द्वितीय रही। 65 किलो भार वर्ग का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

डेरा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि शुक्रवार को प्रकाश किए गए 10 श्री अखंड पाठ साहिब के भोग शनिवार सुबह विधिविधान के साथ डाले जाएंगे। मेले के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और खेल प्रेमी पहुंचेगे। प्रबंधकों ने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है, जिससे श्रद्धालु और खेल प्रेमी सुरक्षित और आरामदायक वातावरण में मेले का आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed