{"_id":"684b18cfd5b7b326eb06ef26","slug":"guidelines-given-regarding-yoga-protocol-practice-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139363-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: योग प्रोटोकॉल अभ्यास के बारे में दिशा-निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: योग प्रोटोकॉल अभ्यास के बारे में दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन
ऐलनाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खंड स्तर पर आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एसडीएम पारस भागोरिया ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में योग दिवस की तैयारियों व योग प्रोटोकॉल अभ्यास के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद व रानियां में खंड स्तर पर 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
रानियां ऐलनाबाद में योग दिवस पर यह होगी व्यवस्था
अनाज मंडी ऐलनाबाद व अनाज मंडी रानियां में सुबह छह बजे खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। खंड स्तर पर सुबह 6 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद में आयोजित खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए ऐलनाबाद तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीपीओ और रानियां में आयोजित खंडस्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए तहसीलदार व बीडीपीओ रानियां ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण एवं फाइनल रिहर्सल नई अनाज मंडी ऐलनाबाद व अनाज मंडी दुनिया में सुबह 6 बजे की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।