{"_id":"6b05c8bd7774c32a2b09612d","slug":"guest-teachers-protested-sirsa-news-c-128-1-sir1013-169081-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अतिथि अध्यापकों ने मनाया तानाशाह दिवस, भाजपा जिला कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अतिथि अध्यापकों ने मनाया तानाशाह दिवस, भाजपा जिला कार्यालय का किया घेराव
Tue, 24 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
पैदल मार्च करते हुए भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने जाते हुए अतिथि अध्यापक। संवाद
फोटो : 37 से 40
- नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। संविधान दिवस से दो दिन पहले मंगलवार को अतिथि अध्यापकों ने तानाशाह दिवस मनाया। उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अतिथि अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिलेभर से अध्यापक पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई। उनका कहना था कि सरकार न्यायालय के आदेशों के बावजूद उन्हें नियमित नहीं कर रही है। जिला प्रधान प्रदीप सैनी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ।
अध्यापकों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे अतिथि अध्यापक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अध्यापकों ने न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए उन्हें नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
प्रदर्शन के बाद भाजपा जिला कार्यालय अध्यक्ष जितेंद्र को ज्ञापन सौंपा गया। विपक्ष के विधायक शीशपाल केहरवाला और गोकुल सेतिया को भी ज्ञापन दिया गया। उनसे अतिथि अध्यापकों की मांग विधानसभा में उठाने की अपील की गई। प्रदीप सैनी ने कहा कि नियमितीकरण की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में रवींद्र ख्यालिया, राधाकृष्ण झोरड़, हरदीप गिल, देवेंद्र काहलों, काशीराम, हरीश मित्तल और राजपाल सहित अनेक अतिथि अध्यापक शामिल हुए।