फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   guard on air pollution

एक्यूआई <bha>@</bha> 305 : हवा पर प्रदूषण का पहरा, फूलने लगीं सांसें

Fri, 08 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
guard on air pollution
ओढां। दिवाली के बाद से वातावरण में स्मॉग की चादर छाई हुई है। इसके चलते आंखों में जलन की दिक्कत हो रही है तो वहीं श्वास रोगियों की सांसें फूलने लगी हैं। वीरवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार रहा। शाम चार बजे एक्यूआई 305 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों के अंतराल में अस्पतालों में आखों में जलन व एलर्जी के मरीजों की ओपीडी में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सीएचसी ओढां के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित जैन बताते हैं कि वातावरण में छाए इस स्मॉग की वजह से लोगों में आंखों से संबंधित समस्याएं अधिक आ रही हैं। डॉ. जैन ने बताया कि सीएचसी केंद्र में प्रतिदिन आंखों के मरीजों की 50 के आसपास सामान्य ओपीडी होती है। लेकिन पिछले करीब 10 दिन के अंतराल में ओपीडी दोगुनी हो गई है। नेत्र विशेषज्ञों के मुताबिक धुएं के कण आंखों की कॉर्निया में घर्षण एवं जलन पैदा करते हैं। इसके चलते आंखों में सूजन, लालिमा व खुजली की दिक्कत आ रही है। इससे आंखों में संक्रमण हो सकता है। प्रदूषण के कारण ज्यादा समस्या श्वास रोगियों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



जानिये, क्या है स्मॉग?

स्मॉग वायु में धुएं और कोहरे से मिलकर बनता है। ये एक प्रकार का जहरीला धुआं होता है जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इससे त्वचा रोग, फेफड़ों में इंफेक्शन, हार्ट डिजीज, हेयर फॉल, आंख और नाक में जलन, हाई ब्लड प्रेशर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बरतें सावधानियां :

-बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर निकलने से गुरेज करें। सैर या योग बाहर करने के बजाय घर पर ही करेंं।

-आंखों में जलन होने पर पानी से अच्छी तरह से धोएं।

-घर से बाहर निकलने से पहले मास्क व चश्मा अवश्य लगाएं।

-विटामिन सी, मैग्नीशियम, ओमेगा फैटी एसिड, अदरक, तुलसी और काली मिर्च का सेवन करें। ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed