फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grievance Redressal Committee meeting: Agriculture Minister reprimanded the careless officers, said- excuses will not work, solution is needed

कष्ट निवारण समिति की बैठक : कृषि मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार, बाेले- बहानेबाजी से काम नहीं चलेगा, समाधान चाहिए

Thu, 25 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Grievance Redressal Committee meeting: Agriculture Minister reprimanded the careless officers, said- excuses will not work, solution is needed
चायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताते शहरवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा। मुख्य गेट पर पूरी जांच-पड़ताल के बाद शिकायतकर्ताओं और अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रवेश मिला। बैठक हॉल में भी प्रत्येक सात व्यक्तियों पर एक सुरक्षा कर्मचारी तैनात किया गया। खाकी और सादी वर्दी में पुलिस के सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहे।



शहर के बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में वीरवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंचे। आते ही उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई शुरू कर दी। इस दौरान पहली शिकायत का समाधान हो चुका था। इसलिए दो मिनट में इसे फाइल कर दिया गया। दूसरी शिकायत का नंबर आया। इसमें पता चला कि अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण नहीं किया। अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने तर्क दिया कि मुख्यमंत्री का जनसंवाद था। इसलिए वे नहीं जा पाए। इस पर मंत्री नाराज हो गए और आदेश दिए कि लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करो। मंत्री ने कहा कि अब बहानेबाजी से काम नहीं चलेगा, हमें समाधान चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा, जिला नगर आयुक्त डाॅ. किरण सिंह, एसडीएम ऐलनाबाद डाॅ. वेद प्रकाश बेनीवाल, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, नगराधीश अजय सिंह, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, रामचंद्र कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 में से 11 शिकायतों का निपटारा, 4 को रखा लंबित

बैठक में 15 शिकायतें रखी गई। मंत्री ने सुनवाई के दौरान 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि 4 शिकायतों को लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री के समक्ष एक व्यक्ति ने शिकायत रखी कि उनकी माता का देहांत 2021 में हुआ था। मजदूर हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में दाह संस्कार सहायता राशि योजना के लिए आवेदन किया था। विभाग के अधिकारी ने उन्हें पंचकूला में डिप्टी सेक्रेटरी से मिलने को कहा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सहायता राशि के बदले उनसे रिश्वत मांगी है। इस पर सुनवाई कर रहे मंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ता इस संंबंध में शपथ पत्र दें। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



बाइक चोरी के मामले में बोले- कमाल का एसएचओ है

बेहरवाला खुर्द निवासी अजय ने शिकायत रखी कि उसकी बाइक चोरी हो गई थी। ऐलनाबाद थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर बाइक को ढूंढा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब से ही बाइक थाना में खड़ी है। मंत्री ने यह भी पूछा कि मोटरसाइकिल अब कहां है। पुलिस ने बताया कि थाने में है। मंत्री ने पुलिस अधिकारी से पूछा तो उन्होंने मंत्री को बताया कि मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद किया था। इस पर मंत्री ने कहा कि कमाल का एसएचओ है। मंत्री ने कहा कि आप कहानी बना रहे हो। इसके बाद मंत्री ने संबंधित पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बाइक की सुपरदारी पर छोड़ने के निर्देश दिए।



झींगा उत्पादन में सिरसा तेजी से बढ़ रहा आगे

कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में जिला सिरसा झींगा उत्पादन मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आने वाले समय में सिरसा जिला झींगा मच्छली उत्पादन का सेंटर होगा। इस अवसर पर मंत्री ने 16 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक करोड़ 63 लाख रुपये अनुदान राशि के चेक वितरित किए।


ड्रोन चलाने की मिलेगी ट्रेनिंग, युवाओं को मिलेगा रोजगार व किसानों को होगा फायदा

पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देगी। प्रथम चरण में कार्य शुरु हो चुका है। युवाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग उपरांत उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। सरकार की ओर से सब्सिडी पर ड्रोन दिए जाएंगे। ये युवा किसानों के खेत में खाद छिड़कने का काम करेंगे, इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं किसानों की लागत कम होगी, जिससे उसको फायदा होगा। इसके साथ ही कीटनाशक दवाई छिड़कने के दौरान किसानों के साथ होने दुर्घटनाओं से भी छुटकारा मिलेगा।

चायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताते शहरवासी। संवाद

चायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या बताते शहरवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed