फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grandfather Ranjit becomes minister again, grandson snatches crown

Sirsa News: दादा रणजीत फिर बने मंत्री, पौत्र का छिना ताज

Wed, 13 Mar 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Grandfather Ranjit becomes minister again, grandson snatches crown
सिरसा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मंगलवार को भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने का असर सिरसा में भी देखने को मिला। सिरसा में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और गठबंधन सरकार में बिजली मंत्री रहे उनके दादा चौधरी रणजीत सिंह के आवास पर दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा लेकिन शाम को जैसे ही रणजीत चौटाला नायब सैनी के मंत्रिमंडल में मंत्री बने, उनके घर आतिशबाजी शुरू हो गई। वहींं, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर देर शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। पद से हटते ही दुष्यंत चौटाला के आवास से सुरक्षा हटा दी गई। जहां पर 24 घंटे पहले तक चहल-पहल थी और कार्यकर्ताओं का आवागमन था। मंगलवार को अचानक सब बंद हो गया। वहीं चौधरी रणजीत को दोबारा मंत्री पद मिलने से उनके कार्यकर्ताओं और हलके के लोगों ने खुशियां मनाई।
विज्ञापन




कांडा समर्थक हुए निराश

हलोपा के विधायक गोपाल कांडा को मंत्री पद मिलने की चर्चा दिन भर चलती रही। हर चौक-चौराहे पर गोपाल कांडा को लेकर चर्चाएं थी। लोग कह रहे थे कि सिरसा में पहले दो मंत्री थे, अब भी दो रह जाएंगे। गोपाल कांडा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन शाम तक माहौल पूरी तरह से बदल गया। गोपाल कांडा के समर्थकों में निराशा दिखी।
विज्ञापन



देवीलाल परिवार को साधने का प्रयास

चौधरी रणजीत सिंह और दुष्यंत चौटाला दोनों चौधरी देवीलाल के परिवार से आते हैं। दोनों को प्रदेशभर की जनता का भरपूर समर्थन मिलता है। ऐसे में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद भाजपा देवीलाल परिवार को साथ रखना चाहती थी ताकि देवीलाल परिवार से जुड़े समर्थकों पर ज्यादा असर न पड़े। इस सोच का फायदा रणजीत को मिला और वे एक बार फिर मंत्री बनने में सफल रहे। चर्चा यह भी है कि जजपा के अलग होने के बाद हिसार लोकसभा सीट को लेकर चौधरी रणजीत सिंह दोबारा दावेदारी पेश करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed