{"_id":"654bbf8d3efb9c61bc054606","slug":"grain-market-will-remain-closed-for-five-days-there-will-be-no-purchase-only-agency-will-lift-sirsa-news-c-128-1-svns1027-9687-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनाज मंडी पांच दिन रहेगी बंद, नहीं होगी खरीद, सिर्फ एजेंसी करेगी उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनाज मंडी पांच दिन रहेगी बंद, नहीं होगी खरीद, सिर्फ एजेंसी करेगी उठान
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी धान और अन्य फसलों से अट चुकी है। हालात ये हैं कि किसानों को मंडी में अपनी उपज उतारने के लिए घंटों को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में आढ़तियों ने दिवाली पर पांच दिनों तक मंडी में खरीद न करने का फैसला लिया है। हालांकि मंडी में एजेंसी उठान का कार्य करती रहेगी, ताकि मंडी खुलने पर किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिले में मंडियों में अब तक धान की आवक की बात करें तो करीब साढ़े 31 लाख क्विंटल आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 27 लाख क्विंटल धान का उठान हो चुका है। मंडियों में करीब साढ़े चार लाख क्विंटल धान पड़ा है। बुधवार को जिले की मंडियों में एक लाख 40 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें 60 हजार क्विंटल में 1509, 30268 क्विंटल पीआर व 50 हजार डीबी धान मंडी पहुंचा है। इसमें से करीब 50 हजार क्विंटल का उठान हो गया है। मंडी में बढ़ती आवक, जगह की कमी और दिवाली को देखते हुए दी एसोसिएशन आढ़तियान के प्रधान मनोहर मेहता की अध्यक्षता बुधवार को बैठक हुई। बैठक में सभी राइस मिलर्स, धान खरीदार और धान लोडिंग लेबर यूनियन के प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 9 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक मंडी में सभी प्रकार की खरीद व बेच पूरी तरह से बंद रहेगी। हालांकि उठान का कार्य जारी रहेगा। आढ़ती एसोसिएशन ने किसानों से अपील की है कि वे पांच दिनों तक मंडी में अपनी फसल लेकर न आएं।
सरकारी खरीद रहेगी जारी
मंडी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौकीदार से लेकर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। पीक सीजन के कारण धान की कटाई निरंतर जारी है। ऐसे में किसान को धान को अपने घरों में स्टॉक करना पड़ेगा। 14 नवंबर को मंडी खुलने के बाद ही किसान अपनी फसल को बेच पाएगा। हालांकि इन दिनों सरकारी खरीद होगी।
विज्ञापन
डबवाली में तीन दिन खरीद रहेगी बंद
डबवाली की आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गौरव माेंगा ने बताया कि नरमे और धान की खरीद तीन दिन तक बंद रहेगी। 11 से 13 नवंबर तक आढ़ती खरीद नहीं करेंगे। 14 नवंबर को मंडी ओपन होगी। सरकारी खरीद जारी रहेगी।
कालांवाली में मंडी रहेगी ओपन
कालांवाली आढ़ती एसोसिएशन उप-प्रधान कविश गर्ग ने बताया कि कालांवाली में धान और नरमे की खरीद जारी रहेगी। किसी प्रकार की कोई खरीद बंद नहीं की गई है।
रानियां में दो घंटे रहेगी खरीद
रानियां आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि मंडी में कई आढ़तियों पर स्टॉक ज्यादा होने के कारण वे खरीद नहीं करेंगे। आढ़ती 10 से 12 बजे तक धान की खरीद जरूर करेंगे।
नौ नवंबर दोपहर 12:00 बजे के बाद मंडी के सभी गेट बंद कर दिए जाएंगे। सभी गेटों पर चौकीदार व पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे। इस दौरान केवल लोडिंग वाले वाहन ही मंडी के अंदर आएंगे। - मनोहर मेहता, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन
मंडियों में अब तक की स्थिति (क्विंटल में)
किस्म आवक उठान बाकी
1509 धान 937272, 891486, 45786
पीआर धान, 1737497, 1420544, 316953
डीबी धान, 496362, 423975, 72387